{"_id":"6a3baf635ef5375c4e0cce4a","slug":"himachal-government-restores-science-and-commerce-streams-in-three-government-colleges-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: धामी में साइंस, दाड़लाघाट और चायलकोटी कॉलेज में कॉमर्स स्ट्रीम तत्काल प्रभाव से जारी रखने के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: धामी में साइंस, दाड़लाघाट और चायलकोटी कॉलेज में कॉमर्स स्ट्रीम तत्काल प्रभाव से जारी रखने के आदेश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल सरकार ने धामी, दाड़लाघाट और चायलकोटी सरकारी डिग्री कॉलेजों में साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम जारी रखने के आदेश जारी किए। उच्च शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की।
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत तीन सरकारी डिग्री कॉलेजों में बंद किए गए विषयों को तत्काल प्रभाव से जारी रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने 23 जून 2026 को अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, 2 जून 2026 की पूर्व अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए सरकारी डिग्री कॉलेज धामी (16 मील), जिला शिमला में साइंस स्ट्रीम, सरकारी डिग्री कॉलेज दाड़लाघाट, जिला सोलन में कॉमर्स स्ट्रीम तथा सरकारी डिग्री कॉलेज चायलकोटी, जिला शिमला में कॉमर्स स्ट्रीम को तत्काल प्रभाव से जारी रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय राज्यपाल की मंजूरी के बाद लिया गया है। अधिसूचना की प्रतियां संबंधित विभागों, उच्च शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और संबंधित कॉलेजों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।