{"_id":"6a3bb8bb5a380feeaf095e2a","slug":"video-suresh-kashyap-inaugurates-rs-20-crore-khajurna-bridge-on-nh-07-in-sirmaur-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सांसद सुरेश कश्यप ने 20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सांसद सुरेश कश्यप ने 20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का किया लोकार्पण
Ankesh Dogra
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:30 PM IST
Link Copied
शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने बुधवार को चंडीगढ़–पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर मारकंडा नदी पर बने खजूरना पुल का लोकार्पण किया। 180 मीटर लंबे डबल लेन पुल को लगभग 20 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है। इस पुल के बनने से करीब 400 मीटर सड़क की दूरी कम हुई है। वहीं, पुराने पुल से भी भारी वाहनों का भार कम हुआ है। यह पुल जिला सिरमौर और विशेष रूप से देहरादून आने-जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित, सुगम और तेज़ आवागमन सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रारंभ हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लगभग तीन वर्षों में पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।