{"_id":"6a3ba1b3a71c8ddd880384c3","slug":"video-sirmour-hrtc-on-alert-ahead-of-strike-recruitment-process-for-25-drivers-begins-in-nahan-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: हड़ताल से पहले एचआरटीसी अलर्ट, नाहन में 25 चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: हड़ताल से पहले एचआरटीसी अलर्ट, नाहन में 25 चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू
Ankesh Dogra
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:51 PM IST
Link Copied
प्रदेश में एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन की ओर से 24 जून की रात 12 बजे से प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर निगम प्रबंधन ने बस सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में एचआरटीसी की नाहन कर्मशाला में बुधवार को 25 चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। भर्ती के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 25 चालक पदों के लिए करीब 250 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। निगम प्रबंधन का कहना है कि चयनित चालकों को 1500 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर नियुक्त किया जाएगा। वहीं, संभावित हड़ताल के दौरान बस संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए परिचालकों के स्थान पर होमगार्ड जवानों की सेवाएं लेने की भी तैयारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य रखा गया है। इसके अलावा उम्मीदवार का कम से कम दसवीं पास होना, हैवी व्हीकल का तीन वर्ष पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना तथा किसी भी आपराधिक मामले में संलिप्त न होने संबंधी शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक रामदयाल के अनुसार हड़ताल की स्थिति में यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित चालकों को आवश्यकता अनुसार बस सेवाओं में तैनात किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।