{"_id":"6a3b9af5df1c27d94101b669","slug":"video-nahan-municipal-council-president-upma-dhiman-vice-president-pradeep-sahotra-election-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: नाहन नगर परिषद अध्यक्ष बनीं उपमा धीमान, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप सहोत्रा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: नाहन नगर परिषद अध्यक्ष बनीं उपमा धीमान, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप सहोत्रा का चयन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:23 PM IST
Link Copied
नगर परिषद नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मतदान के बाद दोनों पदों पर कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों को सात-सात मत मिले। इसके बाद नियमानुसार दो बच्चियों से पर्ची निकलवाकर विजेताओं का फैसला किया गया।
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने उपमा धीमान और भाजपा ने सीमा अत्री को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से योगेश गुप्ता और भाजपा की ओर से प्रदीप सहोत्रा चुनाव मैदान में थे।
मतदान में दोनों पक्षों को बराबर सात-सात वोट मिलने के बाद पर्ची से निर्णय लिया गया। कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार उपेंद्र कुमार ने बताया कि पर्ची के माध्यम से वार्ड नंबर-3 की कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड नंबर-12 के भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।