सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Heats Up Hottest Day of the Season in Una Mercury Hits 38.7 Degrees

तपने लगा हिमाचल: ऊना में सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 38.7 डिग्री, इस दिन मिलेगी तपिश से राहत; जानें फटाफट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Apr 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। बुधवार को ऊना जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। बता दें कि लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 24 अप्रैल से सक्रिय होने वाला है, जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Heats Up Hottest Day of the Season in Una Mercury Hits 38.7 Degrees
पहाड़ों में भी तपिश बढ़ने लगी है। शिमला के माल रोड पर छाते लेकर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में पारा तेजी से चढ़ रहा है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बुधवार को ऊना जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

Trending Videos


लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 24 अप्रैल से सक्रिय होने वाला है, जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 अप्रैल को ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है। 25 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 25, 27 और 28 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय सक्रिय रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार को कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान



कहां कितना पारा

 
ऊना 38.7
सुंदरनगर 35.0
कांगड़ा 35.2
मंडी 34.4
भुंतर  33.0
नाहन 32.4
धर्मशाला 31.0
सोलन 31.5
शिमला 26.5
मनाली 26.3

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed