सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal High Court Rules Not Every Company Director Is Responsible for Drug Quality

हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा- कंपनी का हर डायरेक्टर दवा गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने हेल्थ बायोटेक लिमिटेड के निदेशक परमजीत अरोड़ा और एक अन्य की ओर से दायर याचिका को स्वीकार करते हुए उनके खिलाफ मंडी की अदालत में लंबित आपराधिक शिकायत और समन आदेशों को रद्द कर दिया है।

Himachal High Court Rules Not Every Company Director Is Responsible for Drug Quality
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दवाओं की गुणवत्ता को लेकर स्पष्ट किया है कि किसी कंपनी की निर्मित दवा के मानक स्तर का न होने पर कंपनी के सभी निदेशकों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही तब तक नहीं चलाई जा सकती, जब तक कि उनके खिलाफ विशिष्ट आरोप न हों। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने हेल्थ बायोटेक लिमिटेड के निदेशक परमजीत अरोड़ा और एक अन्य की ओर से दायर याचिका को स्वीकार करते हुए उनके खिलाफ मंडी की अदालत में लंबित आपराधिक शिकायत और समन आदेशों को रद्द कर दिया है।

Trending Videos

यह मामला सितंबर 2021 का है, जब ड्रग इंस्पेक्टर (मंडी) ने लिग्नोकेन और एड्रेनालिन इंजेक्शन के नमूने लिए थे। चंडीगढ़ स्थित सरकारी प्रयोगशाला की रिपोर्ट में यह दवा मानकों पर खरी नहीं पाई गई। इसके बाद विभाग ने दवा निर्माता कंपनी हेल्थ बायोटेक लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 18(ए)(i) और 27(डी) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से बताया गया कि कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन) कार्यों के लिए एक तकनीकी निदेशक नियुक्त किया है, जो जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में नामित है।याचिकाकर्ता केवल कंपनी के वित्तीय और प्रबंधन कार्यों को देखते है, न कि दवाओं के दैनिक निर्माण की प्रक्रिया को। शिकायत में यह कहीं भी स्पष्ट नहीं किया गया कि इन निदेशकों की दवा निर्माण में क्या विशिष्ट भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने पाया कि शिकायत में इस बात का कोई जिक्र नहीं था कि याचिकाकर्ता कंपनी के दैनिक कामकाज या दवा निर्माण के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार थे। अदालत ने स्पष्ट किया कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 34 के तहत केवल उन्हीं व्यक्तियों को उत्तरदायी ठहराया जा सकता है, जो अपराध के समय व्यवसाय के संचालन के प्रभारी थे। यदि इन निदेशकों के खिलाफ कार्यवाही जारी रखी जाती है, तो यह कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा, क्योंकि उनके खिलाफ दोष साबित होने की कोई संभावना नहीं है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ मंडी की अदालत में चल रही कार्यवाही और जारी किए गए समन को पूरी तरह रद्द कर दिया है और उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed