फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal hotel restaurant association new executive devendra verma president

हिमाचल होटल फेडरेशन को मिला नया नेतृत्व, देवेंद्र अध्यक्ष और तरुण बख्शी महासचिव नियुक्त; देखें पूरी सूची

Thu, 29 Oct 2026 04:21 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 29 Oct 2026 04:21 PM IST
सार

फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस ने अपनी नई राज्य कार्यकारिणी, संरक्षकों और सलाहकारों की घोषणा की है। देवेंद्र वर्मा को अध्यक्ष और तरुण बख्शी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम पर्यटन विकास, कारोबारियों के हितों की रक्षा और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम करेगी।

विज्ञापन
himachal hotel restaurant association new executive devendra verma president
फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस की नई कार्यकारिणी घोषित। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस (एफओएचएचआरए) ने अपनी नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में चैल के देवेंद्र वर्मा को अध्यक्ष और शिमला के तरुण बख्शी को महासचिव बनाया गया है। संगठन ने प्रदेश के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े होटल और रेस्तरां प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी में शामिल किया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

फेडरेशन का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में आतिथ्य उद्योग से जुड़े कारोबारियों के हितों की रक्षा करना, पर्यटन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रयास करना तथा कारोबारियों की समस्याओं को सरकार और संबंधित अधिकारियों के सामने उठाना है।

चार वरिष्ठ पदाधिकारियों को बनाया संरक्षक
नई कार्यकारिणी में संगठन के मार्गदर्शन के लिए चार संरक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें एफओएचएचआरए के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्विनी बाम्बा, कुफरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं चुनाव आयुक्त बलदेव ठाकुर और होटल एसोसिएशन सोलन के पूर्व अध्यक्ष एस. के. वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कौन संभालेगा कौन-सी जिम्मेदारी
फेडरेशन की नई कार्यकारिणी में प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

अध्यक्ष: देवेंद्र वर्मा, चैल

महासचिव: तरुण बख्शी, शिमला

उपाध्यक्ष: नवल गुप्ता, कांगड़ा

उपाध्यक्ष: मनोज चड्ढा, डलहौजी

उपाध्यक्ष: राजिंदर चोपड़ा, कसौली

उपाध्यक्ष: रोशन ठाकुर, मनाली

कोषाध्यक्ष: कृष्ण सिंह गुर्जर, चैल

कार्यकारी सचिव (एमएसएमई): सुमित सूद, शिमला

संयुक्त सचिव: प्रेम रैना, तत्तापानी

संयुक्त सचिव: विनय शर्मा, पालमपुर

सलाहकार: विम्पी बख्शी, मनाली

सलाहकार: रॉकी चिमनी, कसौली

प्रदेश के 18 प्रतिनिधि कार्यकारी सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन

फेडरेशन ने राज्य के विभिन्न जिलों और पर्यटन स्थलों से 18 कार्यकारी सदस्य भी मनोनीत किए हैं। इनमें शिमला से नरिंदर भारद्वाज, नीरज गुप्ता और अनिल वालिया; मंडी से मनीष सूद; बिलासपुर से अनिल चंदेल; चामुंडा से पवन गोस्वामी; ज्वालाजी से रविंदर शर्मा; चिंतपूर्णी से संजीव कालिया; धर्मशाला से दीपक अग्रवाल और ऊना से सचिन बस्सी शामिल हैं।

इसके अलावा कसौली से वेद गर्ग और यशपाल शर्मा, सोलन से जगमोहन ठाकुर, कुल्लू से दीपक, लाहौल-स्पीति से तेनजिन करपा, किन्नौर से शांता कुमार तथा मनाली से राकेश ठाकुर और मुकेश ठाकुर को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।

व्यापार मेले से जुड़ी समिति में भी नियुक्तियां
फेडरेशन की ट्रेड फेयर कमेटी में शिमला से संजय शर्मा और चैल से विशाल वर्मा तथा गौरव वर्मा को सदस्य बनाया गया है। इस समिति में नियुक्तियां संगठन की विभिन्न गतिविधियों में समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

पर्यटन विकास और कारोबारियों के हितों पर रहेगा जोर
फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी प्रदेशभर की होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशनों के बीच तालमेल बढ़ाने का काम करेगी। संगठन होटल कारोबारियों से जुड़े मुद्दों को सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाएगा।

उन्होंने बताया कि संगठन की प्राथमिकताओं में पर्यटन बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करना, जिम्मेदार और सतत पर्यटन को बढ़ावा देना तथा हिमाचल प्रदेश को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करने के लिए प्रयास करना शामिल है। नई कार्यकारिणी से उम्मीद है कि प्रदेश के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के होटल और रेस्तरां कारोबारियों को साझा मंच मिलेगा और उद्योग से जुड़े मुद्दों को संगठित तरीके से उठाया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed