फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Kinnaur Kailash Yatra begins today; first batch of 375 pilgrims to depart in the morning

Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा आज से, इस वर्ष 11 दिन चलेगी; 375 यात्रियों का पहला जत्था सुबह होगा रवाना

Thu, 30 Jul 2026 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Jul 2026 12:43 AM IST
सार

यात्रा पर पहले दिन 375 यात्रियों का जत्था रवाना होगा। जिला प्रशासन ने इस यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
Himachal: Kinnaur Kailash Yatra begins today; first batch of 375 pilgrims to depart in the morning
यात्रा मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र किन्नौर कैलाश यात्रा आज शुरू होगी। यात्रा पर पहले दिन 375 यात्रियों का जत्था रवाना होगा। जिला प्रशासन ने इस यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तांगलिंग से सुबह विभिन्न क्षेत्रों से आए यात्री धार्मिक यात्रा पर रवाना होंगे। मेडिकल फिटनेस के बाद ही यात्रा पर जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन


किन्नौर जिले में स्थित भगवान शिव के पवित्र धाम किन्नौर कैलाश के लिए जिला प्रशासन ने 30 जुलाई से 10 अगस्त तक यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, यात्रा मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार इस बार प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति मिलेगी। 
विज्ञापन


इनमें 175 ऑनलाइन, 125 ऑफलाइन और 75 श्रद्धालु स्लॉट एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स के माध्यम से यात्रा पर जा सकेंगे। बिना पंजीकरण किसी भी श्रद्धालु को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी। यात्रा केवल तंगलिंग-मेलिंग खाता-गुफा मार्ग से संचालित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, आपदा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य, वन, जल शक्ति और राजस्व विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम संबंधी सलाह का पालन करने और अधिकृत पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर निकलने की अपील की है।


किन्नौर कैलाश यात्रा समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि वीरवार से किन्नौर कैलाश यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को मेडिकल फिटनेस के बाद ही यात्रा पर जाने की अनुमति होगी। बिना पंजीकरण के किसी भी यात्री को यात्रा पर नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed