सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal LDR Recruitment Exam Results Declared; Only 15 Candidates Qualify for 102 Non-Medical Posts

हिमाचल प्रदेश: एलडीआर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, नॉन मेडिकल के 102 पदों पर 15 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 22 Mar 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एलडीआर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। वहीं, नॉन मेडिकल के लिए पहुंचे 102 आवेदनों में से मात्र 15 अभ्यर्थी ही परीक्षा पास कर पाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal LDR Recruitment Exam Results Declared; Only 15 Candidates Qualify for 102 Non-Medical Posts
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 22 फरवरी को प्रदेश भर में हुई इस परीक्षा में 1433 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई थी, जबकि 3 गैर हाजिर रहे थे। शिक्षा बोर्ड ने इसमें 1249 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया है। नॉन मेडिकल के लिए पहुंचे 102 आवेदनों में से मात्र 15 अभ्यर्थी ही परीक्षा पास कर पाए हैं। 

Trending Videos

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एलडीआर के 1427 पदों को भरने के लिए 23 दिसंबर से 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस दौरान बोर्ड के पास 1534 आवेदन पहुंचे थे, लेकिन इनमें से 97 अभ्यर्थियों ने फीस ही जमा नहीं करवाई थी। शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किया इस परिणाम में नॉन मेडिकल विषय के लिए 100 के करीब पद थे, जबकि शिक्षा बोर्ड के पास 102 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम में मात्र 15 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हो पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ओएफआर मोड पर आयोजित परीक्षा का परिणाम एक माह के भीतर घोषित कर दिया है, जबकि एचपीआरसीए पिछले 5 माह में सीबीटी पर आयोजित परीक्षा का परिणाम तक घोषित नहीं कर पाया है। 

किस पोस्ट पर कितने अभ्यर्थी पास
विषय पद पास
आर्ट्स 284 294
ड्राइंग मास्टर 251 177
हिंदी 343 341
जेबीटी 62 52
मेडिकल  104 104
नॉन मेडिकल 100 15
संस्कृत  283 266

शिक्षा बोर्ड ने रिकार्ड समय में एलडीआर भर्ती का परिणाम घोषित किया है। 22 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया गया था, जबकि 21 मार्च को परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed