केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले: बांटो और राज करो कांग्रेस के डीएनए में, इंडिया गठबंधन के नेता जेल में या बेल पर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि यह लोग आपस में ही न्याय नहीं कर पा रहे हैं। इंडिया गठबंधन के अधिकतर नेता जेल में या बेल पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस जब भी हारती है तब बांटो और राज करो की रणनीति अपनाने की कोशिश करती है। कांग्रेस कभी जातीय जनगणना की बात करती है, कभी क्षेत्रवाद की बात करती है। मगर कभी भी विकास के मुद्दे पर नहीं बोलती। देश को आगे बढ़ाने वाली चर्चा से कांग्रेस सदैव दूर भागती है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान झंडूता में कही। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर झंडूता विधानसभा के बैहना ब्राह्मणा और बलघाड़ में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के कार्यक्रमों में शामिल हुए।
उसके पश्चात झंडूता स्थित भाजपा कार्यालय में सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक की। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित किया व प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत निर्माण के संकल्प को दोहराया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री ने देश के अंतिम जन के घर के द्वार तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ले जाने का कार्य किया है।
अभी तक विभिन्न राज्यों में लाखों लोगों को इस यात्रा के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल चुका है। इससे लगातार जागरूकता बढ़ रही है और लोगों को लाभ मिल रहा है। इस यात्रा से देश के कोने-कोने में लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है।
कांग्रेस से जुड़े राजनीतिक प्रश्न के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब भी हारती है तब बांटो और राज करो की रणनीति अपनाने की कोशिश करती है। कांग्रेस कभी जातीय जनगणना की बात करती है, कभी क्षेत्रवाद की बात करती है मगर कभी भी विकास के मुद्दे पर नहीं बोलती। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि यह लोग आपस में ही न्याय नहीं कर पा रहे हैं। सीटों के ऊपर तालमेल नहीं बैठ पा रहा है।