फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police special anti drug drive 12350 vehicles checked 4 arrested

Drug-Free Himachal: दो दिन के विशेष अभियान में 12,350 वाहनों की जांच, 350 ग्राम चरस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 12:13 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 22 Jul 2026 12:13 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 20 और 21 जुलाई को राज्यभर में विशेष इंटर-स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाका अभियान चलाया। इस दौरान 159 स्थानों पर 12,350 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने 350 ग्राम चरस बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 891 ट्रैफिक चालान और 237 सीओटीपीए चालान भी किए गए।

विज्ञापन
himachal police special anti drug drive 12350 vehicles checked 4 arrested
बस की जांच करते हुए STF की टीम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 20 और 21 जुलाई को राज्यव्यापी विशेष इंटर-स्टेट एवं इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाका अभियान चलाया। अभियान के दौरान एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने प्रदेशभर में 159 चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी कर 12,350 वाहनों की गहन जांच की। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 350 ग्राम चरस भी बरामद की।

विज्ञापन


यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई
विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी व्यापक कार्रवाई की गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत 891 चालान किए गए और 33 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं सीओटीपीए अधिनियम के तहत 237 चालान कर 7 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा माइनिंग एक्ट के तहत भी पांच चालान किए गए।
विज्ञापन


18 संदिग्धों के लिए गए नमूने
अभियान के दौरान नशे के सेवन की पुष्टि के लिए 18 व्यक्तियों के रक्त और मूत्र के नमूने निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिए गए, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को नशे से बचाने पर फोकस
पुलिस ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों की गिरफ्त से बचाना तथा नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करना है। आधुनिक तकनीक, खुफिया सूचनाओं और अंतर-जिला समन्वय के आधार पर अभियान को अंजाम दिया गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed