{"_id":"6a606cba05058cc15d04282b","slug":"video-hpu-foundation-day-pension-arrears-for-70-pensioners-university-secures-three-defence-research-projects-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"HPU News: 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा एरियर, विश्वविद्यालय को मिले तीन रक्षा शोध प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU News: 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा एरियर, विश्वविद्यालय को मिले तीन रक्षा शोध प्रोजेक्ट
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:47 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 57वें स्थापना दिवस समारोह में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कर्मचारियों, पेंशनरों और शोध गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का लंबित एरियर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को भारतीय सेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से तीन नए शोध प्रोजेक्ट भी मिले हैं।
कुलपति ने बताया कि पहला शोध प्रोजेक्ट भारतीय सेना के सहयोग से करीब 10 करोड़ रुपये का है। इस परियोजना के तहत उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए विशेष सामग्री प्रौद्योगिकी विकसित की जाएगी, जिसका उपयोग भविष्य के सैन्य अभियानों में किया जा सकेगा।
दूसरा शोध प्रोजेक्ट डीआरडीओ की आईएनएमएएस (INMAS) प्रयोगशाला के सहयोग से 82 लाख रुपये का है। इसमें ऐसे सूक्ष्मजीवों पर शोध किया जाएगा, जो डर्टी बम जैसे रेडियोलॉजिकल खतरों से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक हो सकते हैं।
इसके अलावा विश्वविद्यालय को 87 लाख रुपये का तीसरा शोध प्रोजेक्ट भी मिला है, जो आधुनिक रडार प्रौद्योगिकी के विकास से संबंधित है।
प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं से विश्वविद्यालय की शोध क्षमता को नई दिशा मिलेगी और विद्यार्थियों व शोधार्थियों को राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि एचपीयू का उद्देश्य रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान संस्थान के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े लंबित मामलों का चरणबद्ध समाधान कर रहा है। इसी क्रम में 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के एरियर जारी करने का निर्णय लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।