{"_id":"6a60738a3045951037069beb","slug":"video-shimla-weather-update-dense-fog-engulfs-city-as-rain-continues-tree-falls-on-municipal-staff-quarters-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Weather: धुंध की आगोश में राजधानी शिमला, लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित; कर्मचारी आवास पर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Weather: धुंध की आगोश में राजधानी शिमला, लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित; कर्मचारी आवास पर गिरा पेड़
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:17 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला बुधवार को घने कोहरे और लगातार हो रही बारिश की चपेट में रही। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पूरा शहर धुंध की आगोश में नजर आया। खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ और कई क्षेत्रों में नुकसान की भी सूचना मिली है।
बारिश के बीच टूटीकंडी क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारी आवासों पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से एक आवास की छत क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जबकि कई स्थानों पर जलभराव और छोटे-मोटे नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। खराब दृश्यता के कारण वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।