{"_id":"6a607356fb79e681580480cd","slug":"video-shimla-handicraft-fair-banarasi-sarees-emerge-as-top-choice-among-women-at-gaiety-theatre-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिल्प मेले में बनारसी साड़ियों की धूम, महिलाओं की पहली पसंद बनी काशी की पारंपरिक बुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिल्प मेले में बनारसी साड़ियों की धूम, महिलाओं की पहली पसंद बनी काशी की पारंपरिक बुनाई
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:07 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में आयोजित कारीगरों के कला एवं शिल्प मेले में दूसरे दिन भी खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। मेले में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बनारसी साड़ियां बनी हुई हैं, जिन्हें महिलाएं खासा पसंद कर रही हैं।
फैमको हैंडलूम कोऑपरेटिव सोसायटी की ओर से आयोजित दस दिवसीय इस मेले में काशी सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए नौ कारीगर अपनी पारंपरिक हस्तशिल्प कला और उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेले में कुल 12 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हाथ से तैयार किए गए वस्त्र, पारंपरिक कलाकृतियां और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
मेले में पहुंचे कारीगरों का कहना है कि बनारसी साड़ियों की उत्कृष्ट बुनाई, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी महिलाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है। इसके अलावा अन्य राज्यों के हस्तशिल्प उत्पादों को भी लोग पसंद कर रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को देश की विभिन्न सांस्कृतिक कलाओं से परिचित कराना है। आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में लोगों के मेले में पहुंचने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।