फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu announces pension arrears and secures three defence research projects

HPU Foundation Day: 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा एरियर, जानें सबकुछ

Wed, 22 Jul 2026 12:48 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 22 Jul 2026 12:48 PM IST
सार

एचपीयू के 57वें स्थापना दिवस पर कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का लंबित एरियर जारी करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को भारतीय सेना और डीआरडीओ के सहयोग से करीब 10 करोड़ रुपये सहित तीन नए रक्षा एवं विज्ञान आधारित शोध प्रोजेक्ट मिले हैं।

विज्ञापन
hpu announces pension arrears and secures three defence research projects
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 57वें स्थापना दिवस समारोह में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कर्मचारियों, पेंशनरों और शोध गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का लंबित एरियर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को भारतीय सेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से तीन नए शोध प्रोजेक्ट भी मिले हैं।

विज्ञापन




कुलपति ने बताया कि पहला शोध प्रोजेक्ट भारतीय सेना के सहयोग से करीब 10 करोड़ रुपये का है। इस परियोजना के तहत उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए विशेष सामग्री प्रौद्योगिकी विकसित की जाएगी, जिसका उपयोग भविष्य के सैन्य अभियानों में किया जा सकेगा।
विज्ञापन


दूसरा शोध प्रोजेक्ट डीआरडीओ की आईएनएमएएस (INMAS) प्रयोगशाला के सहयोग से 82 लाख रुपये का है। इसमें ऐसे सूक्ष्मजीवों पर शोध किया जाएगा, जो डर्टी बम जैसे रेडियोलॉजिकल खतरों से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय को 87 लाख रुपये का तीसरा शोध प्रोजेक्ट भी मिला है, जो आधुनिक रडार प्रौद्योगिकी के विकास से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं से विश्वविद्यालय की शोध क्षमता को नई दिशा मिलेगी और विद्यार्थियों व शोधार्थियों को राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि एचपीयू का उद्देश्य रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान संस्थान के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करना है।


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े लंबित मामलों का चरणबद्ध समाधान कर रहा है। इसी क्रम में 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के एरियर जारी करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed