सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Plains Districts Gripped by Heatwave Know Weather Update Hindi

हाय गर्मी: लू की चपेट में हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिले, आज भी येलो अलर्ट; जानें कब मिलेगी तपिश से राहत

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 27 Apr 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग द्वारा सोमवार को भी मैदानी जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। राहत देने वाली बात ये है कि 28 अप्रैल से 2 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Pradesh Plains Districts Gripped by Heatwave Know Weather Update Hindi
ऊना में गर्मी से राहत के लिए सतलुज नदी में नहाते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में रविवार को लू के चलते भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को भी मैदानी जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। 28 अप्रैल से 2 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के आसार हैं।

Trending Videos


मंगलवार को शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और अचानक मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है, जिससे फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंच सकता है। ऊना में रविवार सुबह नौ बजे के बाद झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।  गेहूं की कटाई के लिए लगे किसान अब मजदूरों के बजाय मशीनों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके अलावा हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में भी पारा काफी बढ़ गया है। लोग दिन के समय कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ ही रात के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शनिवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम पारा 23.0, देहरा गोपीपुर में 22.0, ऊना में 19.0, नाहन में 18.7, शिमला-धर्मशाला में 18.0, मंडी में 17.4, सोलन में 15.0 और कल्पा में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

 अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 41.8
कांगड़ा 36.6
बरठीं 35.6
धर्मशाला 34.1
बिलासपुर  37.5
सुंदरनगर  36.8
मंडी 36.0
नाहन  35.0
शिमला 27.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed