सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal road accident: HRTC bus and car collide in Siddha Chalehad, five people injured

Himachal Road Accident: सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार में टक्कर, पांच लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अंब(ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

ऊना जिले के अंब के सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Himachal road accident: HRTC bus and car collide in Siddha Chalehad, five people injured
हादसे में घायल का अस्पतालमें चल रहा उपचार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग बैह-ढोंटा में एक शोक सभा में शामिल होकर कार से घर के लिए लौट रहे थे। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद यह हादसा उस समय हुआ जब भरवाईं की तरफ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की सामने से आ रही मारुति कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

Trending Videos

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी पांचों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों की पहचान थड़ा निवासी ऊषा देवी, मनभरी, एकता देवी, रवि कुमार और चालक अनिल कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 बाइक की कार से टक्कर में सवार घायल
मुबारिकपुर में एक बाइक की कार से टक्कर में बाइक सवार 30 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। घायल की पहचान दविंदर (30) पुत्र कुलदीप कुमार निवासी  लोअर भंजाल के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर में तलवाड़ा रोड पर बुधवार दोपहर बाद हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक एक कार से टकरा गई। इस वजह से बाइक सवार को गंभीर चोटों के चलते सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed