सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Shimla Police Detain Yudhvir Singh Bains Congress Leader Accuses Police Themselves of Abduction

शिमला: पुलिस ने युद्धवीर सिंह बैंस को रोका, पूर्व कांग्रेस नेता ने पुलिस पर ही लगाए अगवा करने की कोशिश के आरोप

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 09 Apr 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

वीरवार को राजधानी शिमला में पुलिस ने कांग्रेस नेता युद्धवीर सिंह बैंस को सड़क पर रोक लिया। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। बैंस ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी को शिकायत दे रखी है, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस उन्हें अगवा करना चाहती है।

Himachal Shimla Police Detain Yudhvir Singh Bains Congress Leader Accuses Police Themselves of Abduction
पूर्व कांग्रेस नेता युद्धवीर सिंह बैंस और साथ में शिमला पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी शिमला में सुबह उस समय हंगामा हो गया जब पुलिस ने पूर्व कांग्रेस नेता युद्धवीर सिंह बैंस को सड़क पर रोक लिया। बताया जा रहा है कि बैंस अपनी गाड़ी से किसी जरूरी काम से जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें बीच सड़क पर रुकने को कहा। इसके बाद बैंस ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और मौके पर ही सवाल उठाने लगे कि आखिर उन्हें किस आधार पर रोका गया है।

Trending Videos




वहीं, पुलिस विभाग के मुताबिक यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर युद्धवीर सिंह बैंस को रोका गया था और उनका बाकायदा चालान काटा गया है। बैंस का आरोप है कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी को शिकायत दे रखी है, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस उन्हें अगवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यहां तक कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जिम्मेदार होंगे। युद्धवीर बैंस ने बाद में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यातायत के नियमों के उल्लंघन पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

सोलन के साथ लगते आंजी में ट्रक से टकराई बोलेरो गाड़ी, एक की मौत, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
सोलन शहर के साथ लगते आंजी में एक साथ कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा सुबह के समय हुआ, जब यहां पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बोलेरो टकरा गई। इसकी चपेट में आने से बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें चालक की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान कई अन्य गाड़ियां भी चपेट में आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed