सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Chances of light rain and snowfall in high altitude areas tomorrow and the day after

Himachal Weather: कल-परसों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें पूरा अपडेट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Feb 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में 17-18 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather Chances of light rain and snowfall in high altitude areas tomorrow and the day after
रविवार को शिमला के रिज मैदान पर खिली धूप में घूमते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। 17-18 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 19 फरवरी के बाद मौसम फिर शुष्क रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में अधिकतर स्थानों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

Trending Videos


कई स्टेशनों पर तापमान सामान्य या सामान्य के आसपास रहा, जबकि कुछ स्थानों पर यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 7 से 0 डिग्री, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 3 से 9 डिग्री और निचले क्षेत्रों में 6 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा परिवर्तन नहीं देखा गया। अधिकांश स्थानों पर यह सामान्य से 3 से 7 डिग्री अधिक रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed