सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Clouds to Shower Over Himachal for a Week; Orange Alert for Hailstorm in Five Districts

Himachal Weather: हिमाचल में लगातार एक सप्ताह बरसेंगे बादल, पांच जिलों में इस दिन ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

आज से एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान कुछ भागों में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Himachal Weather: Clouds to Shower Over Himachal for a Week; Orange Alert for Hailstorm in Five Districts
शिमला में छाए बादल, ठंडक बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आज से एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पांच जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आया है।
Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.5, सुंदरनगर 12.1, भुंतर 10.0, कल्पा 4.0, धर्मशाला 9.5, ऊना 16.0, नाहन 13.0, केलांग 1.1, पालमपुर 11.0, सोलन 10.2, मनाली 6.5, कांगड़ा 14.2, मंडी 13.6, बिलासपुर 14.0, चंबा 12.3, जुब्बड़हट्टी 11.4, कुफरी 6.1, कुकुमसेरी 4.2, भरमाैर 8.0, सेऊबाग 8.5, बरठीं 12.3, कसाैली 11.6, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 9.3, देहरा गोपीपुर 18.0, ताबो 1.6 व नेरी में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने दिन होगी बारिश-बर्फबारी, इन जिलों के लिए अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 28 मार्च से 3 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, 1 अप्रैल को उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 31 मार्च को कुछ स्थानों पर और 28 से 30 मार्च तथा 2 और 3 अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।  इसके अलाव 28 से 30 मार्च और 2-3 अप्रैल को 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के लिए 29 मार्च को ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट आने के आसार
वहीं  अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed