{"_id":"6a6bac588f826e844408a852","slug":"himachal-weather-heavy-rain-lashes-dharamshala-and-kullu-yellow-alert-for-rain-in-four-districts-today-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: धर्मशाला और कुल्लू में झमाझम बरसे बादल, आज चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: धर्मशाला और कुल्लू में झमाझम बरसे बादल, आज चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
Fri, 31 Jul 2026 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:27 AM IST
सार
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़, नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव तथा यातायात बाधित होने की आशंका है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मशाला, कुल्लू में वीरवार को बादल झमाझम बरसे। शुक्रवार को चार जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वीरवार को खराब मौसम के कारण दिल्ली से धर्मशाला आने वाली तीन उड़ानें रद्द हुई। राजधानी शिमला में धूप खिली रही। कुल्लू जिले में बाह्य सराज, बंजार और अन्य क्षेत्रों में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
विज्ञापन
भूस्खलन के चलते वीरवार को जिले की 47 सड़कें बंद हो गईं, जिससे बसों और छोटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धर्मशाला सहित कई क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। नालों और खड्डों का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि जिले में बिजली और पेयजल सेवाएं सामान्य बनी हुई हैं तथा कोई सड़क बंद नहीं हुई।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण दिल्ली-धर्मशाला रूट की तीन उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उधर, धर्मशाला बस अड्डे पर दूसरे दिन भी पहाड़ी से मलबा गिरता रहा, जिससे बस अड्डे और कला संग्रहालय भवन पर खतरा बना हुआ है। मंडी जिले में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहा, लेकिन भूस्खलन से प्रभावित सड़कों को खोलने का कार्य जारी रहा। सुबह 65 सड़कें बंद थीं, जिनमें से 17 को बहाल कर दिया गया। शाम चार बजे तक जिले में 48 सड़कें बंद रहीं।
विज्ञापन
चंबा जिले में दिनभर हल्की धूप रही, लेकिन जिले में 9 सड़कें, 3 ट्रांसफार्मर और 4 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। विभागीय टीमें देर शाम तक बहाली कार्य में जुटी रहीं। हमीरपुर जिले में मौसम सामान्य रहा और सड़क, बिजली तथा पेयजल सेवाएं पूरी तरह बहाल रहीं। वहीं ऊना में दिनभर बादल छाए रहने के बाद बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़, नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव तथा यातायात बाधित होने की आशंका है। बागवानी और कृषि क्षेत्र को भी नुकसान पहुंच सकता है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।
बलद्वाड़ा और कसौली में सर्वाधिक वर्षा
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा मंडी के बलद्वाड़ा और सोलन के कसौली में दर्ज की गई। सराहन और नैना देवी में 3-3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा जोगिंदरनगर, कटौला, पालमपुर, सुंदरनगर, मनाली, सोलन और निचार सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।