सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of with rain and snowfallfor six days in many parts, hailstorm alert also

Himachal Weather: हिमाचल में माैसम बिगड़ने के आसार, कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

माैसम विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में लगातार छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कई जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Himachal Weather: imd forecast of with rain and snowfallfor six days in many parts, hailstorm alert also
हिमाचल में बिगड़ेगा माैासम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में लगातार छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कई जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज भी लाहाैल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नाैर और कांगड़ा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बारिश बर्फबारी हो सकती है। शिमला में मंगलवार को हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। उधर, मैदानी क्षेत्रों में पारा लगातार चढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दाैरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-12 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.5, सुंदरनगर 13.6, भुंतर 12.0, कल्पा 6.1, धर्मशाला 12.6, ऊना 14.2, नाहन 15.7, केलांग 4.8, पालमपुर 15.5, सोलन 11.0, मनाली 11.9, कांगड़ा 17.0, मंडी 14.3, बिलासपुर 15.5, जुब्बड़हट्टी 15.8, कुफरी 9.9, कुकुमसेरी 3.4, सेऊबाग 12.5, बरठीं 13.9, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 9.4, देहरा गोपीपुर 18.0, ताबो 2.2 व नेरी में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में बदलाव की संभावना
उधर, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

कब-कब बरसेंगे बादल, इन जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 और 13 मार्च को राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 11, 12, 14 और 16 मार्च को उच्च पर्वतीय और मध्य पहाड़ी कुछ जगहों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी और निचले पहाड़ों/मैदानों कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 15 मार्च को उच्च व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। जबकि  निचले पहाड़ी/मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में अलग-अलग जगहों पर 11, 12 व 14 मार्च को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 23.2, सुंदरनगर 31.6, भुंतर 29.8, कल्पा 21.6, धर्मशाला 29.0, ऊना 34.7, नाहन 25.8, केलांग 14.2, सोलन 28.0, मनाली 22.6, कांगड़ा 31.1, मंडी 31.6, जुब्बड़हट्टी 25.7, कुफरी 18.5, बरठीं 29.4, कसाैली 24.0, ताबो 16.9 व नेरी में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed