सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Kukumseri temperature recorded at -14.1 degrees Celsius, rain and snowfall forecast for tw

Himachal Weather: कुकुमसेरी में रात का तापमान -14.1 डिग्री दर्ज, राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Feb 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। कुकुमसेरी में रात का तापमान -14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Himachal Weather:  Kukumseri temperature recorded at -14.1 degrees Celsius, rain and snowfall forecast for  tw
मनाली के एडंवास स्की कोर्स का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। कुकुमसेरी में रात का तापमान -14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह ताबो में -11.4 और कल्पा में -2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते इन इलाकों में दुश्वारियां बढ़ गई है। हालांकि, मध्य पहाड़ी व निचले क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। शिमला में भी रात का पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज शिमला सहित पूरे प्रदेश में धूप लिखी हुई है।

Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.1, सुंदरनगर 3.5, भुंतर 2.1, कल्पा -2.0, धर्मशाला 5.2, ऊना 5.5, नाहन 8.8, पालमपुर 7.5, सोलन 3.0, मनाली 0.1, कांगड़ा 4.3, मंडी 5.2, बिलासपुर 6.0, जुब्बड़हट्टी 6.6, कुकुमसेरी -14.1, भरमाैर 1.0, बरठीं 4.1, कसाैली 8.0, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 3.3, देहरागोपीपुर 8.0, ताबो -11.4 व नेरी में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन से बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 7 और 8 फरवरी को भी धूप खिली रहने की संभावना है। 9 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं 10 और 11 फरवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जबकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 

बर्फीली वादियों में पैराग्लाडिंग, जिप लाइन जैसे साहसिक खेल भी बने पहली पसंद
पर्यटन नगरी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भले ही कमी दर्ज की जा रही है लेकिन बर्फ से लकदक सोलंगनाला की वादियां मनाली पहुंच रहे पर्यटकों की पहली पसंद बन गई हैं। लगभग चार फीट मोटी बर्फ की परत पर पर्यटक खूब मस्ती कर रहे हैं। सोलंगनाला में रोजाना पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद प्रशासन ने भी अब सभी प्रकार के वाहनों को सोलंगनाला तक जाने की अनुमति दे दी है। सोलंगनाला में शीतकालीन और साहसिक खेलें पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। पर्यटक बर्फीली वादियों में पैराग्लाडिंग, जिप लाइन जैसे साहसिक खेल का लुत्फ ले रहे हैं। बर्फ के बीच स्कीइंग, ट्यूब सलाइडिंग, बंजी जंपिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा रहे हैं। इससे स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के कारोबार में भी इजाफा हो रहा है। स्थानीय कारोबारी रोशन लाल, इंद्र सिंह और उदय कुमार ने बताया कि हालांकि अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं लेकिन सोलंगनाला में पर्यटकों से रौनक बरकरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed