Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल, तीन दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। पांच दिन राज्य के अधिकतर भागों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। छह दिन राज्य के अधिकतर भागों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। जबकि तीन दिन कई भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला शहर व आसपास भागों में शनिवार शाम भारी बारिश दर्ज की गई। इससे शहर के नाले उफान पर आ गए। कई जगह नालों का पानी सड़क पर बहने लगा। उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-8 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। मंडी में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस व भरमाैर में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 80.5, पालमपुर 62.0, पच्छाद 41.3, गोहर 40.0, मंडी 39.8, बरठीं 32.2, स्लापड़ मंडी 31.6, कांगड़ा 30.4, सराहन 28.7, जोगिंद्रनगर 23.0, जटाैन बैराज 20.4, जोत चंबा 18.6 व जुब्बड़हट्टी में 15.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार सुबह सोलन में हल्की बारिश हुई।
कितने दिन बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 से 27 जुलाई तक कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 28 से 31 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान 28 से 30 जुलाई तक कुछ भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 25 से 28 जुलाई तक अधिकतर मध्य व निचले पहाड़ी, मैदानी भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
किस जिले के कब क्या अलर्ट
- 25 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट।
- 26 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में कुछ जगहों पर येलो अलर्ट।
- 27 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ जगहों पर येलो अलर्ट।
29 और 30 जुलाई
- हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट। ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट।
- 30 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट।
कहां कितना न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 17.5
सुंदरनगर 23.2
कल्पा 16.0
भुंतर 22.1
धर्मशाला 18.4
ऊना 21.6
नाहन 20.1
केलांग 13.7
सोलन 20.5
मनाली 18.6
कांगड़ा 21.2
मंडी 22.9
बिलासपुर 25.0
कुफरी 15.3
भरमाैर 12.0
पांवटा साहिब 26.0
ताबो 13.9
सैंज 18.6
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.