सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rainfall in March So Far 13 percent Below Normal; Rain and Snowfall Forecast in state

Himachal Weather: मार्च में अभी तक सामान्य से 13 फीसदी कम बरसे बादल, राज्य में इतने दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

1 से 25 मार्च तक की अवधि के लिए 97.6 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 84.8 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।

Himachal Weather: Rainfall in March So Far 13 percent Below Normal; Rain and Snowfall Forecast in state
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मार्च में अभी तक सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 से 25 मार्च तक की अवधि के लिए 97.6 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 84.8 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। चंबा जिले में सामान्य से 33, कांगड़ा 19, किन्नाैर 26 व लाहाैल-स्पीति में 36 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जबकि बिलासपुर में सामान्य से 36, हमीरपुर 25, कुल्लू 26, मंडी 52, शिमला 17, सिरमाैर 17, सोलन 44 व ऊना में 45 फीसदी अधिक बारिश हुई। उधर, माैसम विभाग  के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर करवट बदलेगा। राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान जोगिंद्रनगर में 7.0, धर्मशाला 5.1, मंडी 2.8, बग्गी 2.3, रायपुर मैदान 1.0, सुंदरनगर 0.2 व बरठीं में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.2, सुंदरनगर 9.6, भुंतर 6.6, कल्पा 2.6, धर्मशाला 6.2, ऊना 12.5, नाहन 11.0, पालमपुर 10.0, सोलन 8.2, मनाली 3.9, कांगड़ा 12.4, बिलासपुर 12.5, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 5.1, कुकुमसेरी -0.3, बरठीं 10.7, कसाैली 10.3, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 8.1, देहरागोपीपुर 16.0, ताबो -1.3 व नेरी में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर बिगड़ेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर 25, 26 और 27 मार्च को हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि एक और पश्चिमी विक्षोभ के 28 मार्च की रात से सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से  राज्य के कुछ स्थानों पर 28 और 31 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। राज्य के कई स्थानों पर 29 और 30 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। 26, 28 व 29 मार्च को कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। राज्य के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed