सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather set to deteriorate again starting tomorrow rain and snowfall likely

Himachal Weather: हिमाचल में कल से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें अपडेट विस्तार से

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 22 Mar 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Himachal Weather News In Hindi: हिमाचल प्रदेश में सोमवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। सोमवार को कई स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather set to deteriorate again starting tomorrow rain and snowfall likely
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी का दौर थमने से शनिवार को लोगों को बड़ी राहत मिली। शनिवार को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ठंड में भी कमी महसूस की गई। हालांकि मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलने की चेतावनी दी है।

Trending Videos


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी। प्रदेश में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते कई स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 और 25 मार्च को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन 26 मार्च से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है और बादल बरसने के आसार बन रहे हैं। 

शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने से दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आने से लोगों ने राहत की सांस ली।

जलोड़ी दर्रा चार पहिया वाहनों के लिए खुला
कड़छम से छितकुल सड़क शनिवार शाम को भूस्खलन से बंद हो गई। कड़छम से करीब साढ़े 12 किलोमीटर दूर रुतुरंग में दोपहर बाद पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें सड़क पर गिर गईं। शुक्रवार शाम को नाथपा में भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे-पांच यातायात के लिए बाधित हो गया। एनएचएआई ने शनिवार सुबह एनएच को यातायात के लिए बहाल किया। अटल टनल रोहतांग सोलंगनाला से आगे फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। छोटे वाहन मनाली से सोलंगनाला तक पहुंचे। जलोड़ी दर्रा भी फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुल गया है। जिला चंबा में सलूणी और पांगी में बंद हुए पांच मार्गों को बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed