सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall on the peaks of Rohtang, Bharmour, Lahaul, and Manali; heavy rain in Shimla.

Himachal Weather: रोहतांग सहित भरमौर और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में झमाझम बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच रोहतांग सहित भरमौर, लाहौल और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी हुई। 

Himachal Weather:  Snowfall on the peaks of Rohtang, Bharmour, Lahaul, and Manali; heavy rain in Shimla.
चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच रोहतांग सहित भरमौर, लाहौल और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। हमीरपुर, कांगड़ा में भी हल्की बारिश हुई। मंडी और मनाली में बूंदाबांदी हुई। ऊना और बिलासपुर में धूप खिली रही। प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कई क्षेत्रों में शनिवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश में नौ अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

Trending Videos

एकाएक मौसम बदला
राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह धूप खिली। 11 बजे के बाद एकाएक मौसम बदला और शहर में करीब डेढ़ घंटा बारिश हुई। शाम के समय फिर मौसम साफ हो गया। इसके बाद करीब साढ़े छह बजे फिर से बारिश शुरू हो गई। चंबा में शुक्रवार को मौसम ने दोपहर बाद करवट बदली। भरमौर की ऊपरी चोटियों काली छौ, मणिमहेश, चौबिया और कुगति में सात सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्र में बारिश हुई। सलूणी और पांगी में दो मार्ग बंद हो गए हैं। जिले के 61 ट्रांसफार्मर बंद होने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा पसरा रहा। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल टनल के आसपास के बर्फ के फाहे गिरे
सिस्सू व अटल टनल के आसपास के बर्फ के फाहे गिरे। हालांकि, मनाली की तरफ से लाहौल के लिए वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से होती रही। वहीं, हमीरपुर में दोपहर को बारिश हुई। जिला कांगड़ा में पूर्वाह्न 11 बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। कई जगह गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.8, ताबो में 4.6, कुकुमसेरी में 4.7, कल्पा में 6.6, मनाली में 10.8, सोलन में 12.8, शिमला में 14.0, धर्मशाला में 15.0, ऊना में 16.2, नाहन में 17.1, मंडी में 15.7, बिलासपुर में 17.0 और कांगड़ा में 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.0
नेरी 27.8
नाहन 27.1
सोलन 27.0
बरठीं 26.0
कांगड़ा 25.6
मंडी 23.5
धर्मशाला 23.0
शिमला 20.4
मनाली 15.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed