सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Update Inclement weather across the entire state from March 15 to 18

Himachal Weather Update: 15 से 18 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब, बारिश और बर्फबारी के आसार; जानें

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Mar 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम के करवट बदलने से किसान और बागवान अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather Update Inclement weather across the entire state from March 15 to 18
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के येलो अलर्ट के बीच वीरवार को अटल टनल रोहतांग, केलांग, पांगी में बर्फबारी और भुंतर में ओलावृष्टि हुई। मनाली और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। राजधानी शिमला सहित कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कम दर्ज हुई। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के मौसम में अब दोबारा से सुबह व शाम के समय हल्की ठंडक हो गई है। उधर, 15 से 18 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 14 मार्च की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है।

Trending Videos


कुल्लू से लेकर लाहौल तक वीरवार को मौसम ने करवट ली। रोहतांग दर्रा में करीब 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। लाहौल में अटल टनल रोहतांग के साथ पूरी घाटी में बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से लेकर सिस्सू तक खूब मस्ती की। केलांग, कोकसर, कुंजम दर्रा, शिंकुला और बारालाचा में भी बर्फबारी हुई है। पांगी की ऊंची चोटियों सुराल भटोरी, साछू, परमार, कुमार, पुंटों, और हुड़ान भुटोरी में 12.7 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। मनाली में सुबह बारिश हुई। कुल्लू और भुंतर में भी पूर्वाह्न करीब 11 बजे बारिश हुई। भुंतर में ओले भी गिरे।

कांगड़ा जिले में वीरवार सुबह हल्की बारिश हुई। हालांकि, हल्की बारिश से फसलों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। वीरवार सुबह प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी लेकिन दोपहर होते-होते बादल छंट गए। वीरवार को जिला किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों सहित हांगो और नाको में बर्फबारी हुई। मार्च में हुई यह बर्फबारी फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानी जिलों में आज व कल लू का येलो अलर्ट
प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। ऊना में वीरवार को अधिकतम तापमान 32.6, बरठीं 29.8, नाहन 29.7, सोलन 29.5  हमीरपुर 29.2, कांगड़ा 28.0  धर्मशाला 27.0, मंडी 25.8 शिमला 23.5, मनाली 12.6 िडग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed