सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Session: Angered by remarks directed at the BJP, the Opposition raised slogans and staged a walkou

HP Assembly Session: भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने नारेबाजी कर किया वाकआउट, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम ने विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर लाए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का विस्तृत जवाब दिया। वहीं इस दाैरान भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। 

HP Assembly Session: Angered by remarks directed at the BJP, the Opposition raised slogans and staged a walkou
विपक्ष ने नारेबाजी कर किया वाकआउट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर लाए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का विस्तृत जवाब दिया। वहीं इस दाैरान भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। सीएम के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय  भाजपा प्रदेश सरकार व जनता के साथ खड़ी नहीं हुई, कुछ नहीं किया, सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकीं। सीएम ने कहा कि हिमाचल विरोधी क्यों है भाजपा, इसका जवाब देने के बजाय विधानसभा से भाजपा विधायक वाकआउट कर गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम का पार्टी पर कंट्रोल नहीं रहा, मेरी हमेशा उनके साथ सहानुभूति रही है। पूर्व जयराम सरकार ने दोनों हाथों से संपदा को लुटाया, 5000 बीघा जगह एक करोड़ रुपये में कस्टमाइज पैकेज के तहत दी, सीएलयू भी माफ कर दिया।  प्रदेश में उद्योग आने चाहिए, लेकिन उनमें टूरिज्म, हाइड्रो, मत्स्य से जुड़े हों।  सीएम ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के पास गरीब लोगों की जमीन कौड़ियों के भाव कुछ लोगों ने खरीदी है।  हमारी सरकार इसकी विस्तृत जांच करा रही है। गगरेट के कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने यह मामला उठाया था। उनका संदर्भ कुछ और था, लेकिन जांच में बड़े खुलासे हो रहे हैं। 

Trending Videos

सरकार ने योजनाओं को धरातल पर उतारा: सीएम
इससे पहले धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने योजनाओं को धरातल पर उतारा है, ढगवार मिल्क प्लांट में किसानों से खरीदे जाने वाले दूध से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनेंगे। हिमाचल प्रदेश गाय व भैंस के दूध पर एमएससी देने वाला पहला राज्य है। किसानों से 90 रुपये एमएसपी पर हल्दी खरीदेंगे। पिछली बार की तुलना इस बार हल्दी उगाने वाले किसानों का आंकड़ा दस से 12 गुणा बढ़ चुका है। सरकार को प्राकृतिक हल्दी का बीज तक नहीं मिल रहा। दक्षिण के राज्यों से बीज लाने की प्रक्रिया चल रही है। हल्दी की प्रोसेसिंग के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, सरकार अपने संसाधनों से स्पाइस पार्क का निर्माण करने जा रही है।  प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने हिमाचल की संपदा को लुटाया है। लेकिन, हम संपदा को नहीं लुटने देंगे, सरकार सुन्नी-लुहरी व धौला सिद्ध प्रोजेक्ट को टेक ओवर करेगी। 5000 करोड़ रुपये के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की प्रदेश की संपदा को निजी कंपनी को लूटने नहीं देंगे। जब हम तीनों प्रोजेक्ट के अधिग्रहण के लिए तैयार हैं तो एसजेवीएनएल उन्हें देने में आनाकानी कर रही है और 12 फीसदी फ्री रॉयल्टी के अलावा एक फीसदी लोकल एरिया डवलपमेंट फंड भी देने को तैयार है, लेकिन सरकार अब प्रोजेक्ट्स का अधिग्रहण ही करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीएस कभी बंद नहीं होगी: सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ओपीएस को कभी वापस नहीं लेगी। भाजपा जितना मर्जी दबाव केंद्र सरकार के जरिये हम पर बना ले। हमने ओपीएस को सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकारी कर्मचारियों को दिया है, राजनीतिक लाभ के लिए नहीं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पंचायतों का गठन जरूरत आधारित किया गया। पंचायतों की दूरी अधिक नहीं होनी चाहिए, कुछ पंचायतों का कुल दायरा 40 किलोमीटर तक भी था।  जब दूरी इतनी होगी तो पंचायतों की ग्राम सभा की बैठक में लोग शामिल कब होंगे। 

'ओपीएस कभी बंद नहीं होगी'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ओपीएस को कभी वापस नहीं लेगी। भाजपा जितना मर्जी दबाव केंद्र सरकार के जरिये हम पर बना ले। हमने ओपीएस को सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकारी कर्मचारियों को दिया है, राजनीतिक लाभ के लिए नहीं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पंचायतों का गठन जरूरत आधारित किया गया। पंचायतों की दूरी अधिक नहीं होनी चाहिए, कुछ पंचायतों का कुल दायरा 40 किलोमीटर तक भी था।  जब दूरी इतनी होगी तो पंचायतों की ग्राम सभा की बैठक में लोग शामिल कब होंगे। 

खिलाड़ियों की अनदेखी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने जताया एतराज
 विधानसभा सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सदन में हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों की अनदेखी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कड़ा एतराज जताया। बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले कितने खिलाड़ियों को सरकार ने प्रोत्साहन स्वरूप रोजगार दिया। प्रदेश की बेटियां खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वालों को भी प्रदेश में 3 फीसदी कोटे का प्रावधान होने के बावजूद नौकरी नहीं दी गई। गगरेट से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने कहा कि एक समय में हिमाचल के शिमला और मंडी जिला के वॉलीबॉल खिलाड़ियों की पूरे देश में धमक होती थी। हिमाचल की वॉलीबॉल टीम राष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज करती थी, वॉलीबॉल की खोई गरिमा को लौटाने के लिए गंभीर प्रयास करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed