{"_id":"69bd124259f5f51e3202e708","slug":"rahul-gandhi-leader-of-the-opposition-in-the-lok-sabha-arrives-in-shimla-he-will-stay-at-his-sister-priyank-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिमला पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, छराबड़ा में बहन प्रियंका के घर रुकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिमला पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, छराबड़ा में बहन प्रियंका के घर रुकेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार
शिमला पहुंचने के बाद राहुल गांधी शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी घर के लिए रवाना हुए।
राहुल गांधी।
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंच गए हैं। शिमला पहुंचने के बाद राहुल गांधी शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी घर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी करीब 2-3 दिन के निजी दौरे पर शिमला आए हैं। इस दौरान वह छराबड़ा में ही रुकेंगे।
Trending Videos
उधर, राहुल गांधी के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है। वहीं राहुल गांधी के शिमला पहुंचते ही छराबड़ा और आसपास क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, इससे पहले भी राहुल गांधी शिमला आते रहे हैं। कई बार राहुल प्रियंका गांधी के साथ भी शिमला आए। प्रियंका गांधी ने छराबड़ा में पहाड़ी शैली में घर बना रखा है, जहां वह आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी भी एक सप्ताह पहले यहां आई थीं और चार दिन रुकने के बाद दिल्ली लौट गई थीं। अब राहुल गांधी भी शिमला पहुंचे हैं।