सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly session: CM Sukhu said as soon as the Disaster Management Act is lifted, Panchayat elections will

HP Assembly Session: सीएम सुक्खू बोले- जैसे ही आपदा प्रबंधन एक्ट हटेगा, वैसे ही पंचायत चुनाव करवा दिए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन(धर्मशाला)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Nov 2025 04:44 PM IST
सार

विधानसभा के शीत सत्र में गुरुवार को सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रबंधन एक्ट लागू है। 

विज्ञापन
HP Assembly session: CM Sukhu said  as soon as the Disaster Management Act is lifted, Panchayat elections will
विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र में गुरुवार को सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रबंधन एक्ट लागू है। इस एक्ट को अब पूरी तरह से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक्ट के लागू होने की स्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग भी किसी तरह के निर्देश जारी नहीं कर सकता है। जैसे ही आपदा प्रबंधन एक्ट हटेगा, वैसे ही चुनाव करवा दिए जाएंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार ने कुछ नई पंचायतें भी बनानी हैं। नालागढ़ में तो कुछ ऐसी पंचायतें भी हैं, जहां नौ-नौ हजार की जनसंख्या है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इस जवाब के बाद असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया।

Trending Videos

2023 से भी बड़ी आपदा 2025 में आई: सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंचायत चुनाव पर भाजपा के स्थगन प्रस्ताव के जवाब में कहा कि जून में पंचायतों के पुनर्गठन और वार्डबंदी की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव आयोग ने अपना काम किया, सरकार ने उसमें कोई दखल नहीं दिया। लेकिन, हमने यह कल्पना भी नहीं की थी कि 2023 से भी बड़ी आपदा 2025 में आएगी। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के क्षेत्र में भी बड़ी आपदा आई, मुख्यमंत्री के नाते मैं उनके संपर्क में रहा, हमने अपने पूरे संसाधन लगाए। हमारे संसाधन सीमित थे, बावजूद इसके त्वरित कार्रवाई की गई। मणिमहेश यात्रा भी आपदा से अछूती नहीं रही।  हमारे राजस्व मंत्री 9 दिन भरमौर में रहे, उन्हें अवरुद्ध सड़क मार्ग को खुलवाया और यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाया। उसके बाद कुल्लू जिला व कांगड़ा के इंदौरा व फतेहपुर में आपदा आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी तक चुनाव करवाए जा सकते हैं: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि डीसी आपदा प्रबंधन व पुनर्वास के कार्य में लगे हुए थे, ऐसे समय में उन्हें कैसे दूसरे कार्यों में लगाया जाता। सीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव को आपदा प्रबंधन एक्ट के कारण स्थगित किया है, टाला नहीं है। आपदा प्रबंधन एक्ट के कारण सड़कें खुलने तक चुनाव को थोड़ा आगे करने के लिए कहा है, पंचायतों की अवधि अभी शेष है। जनवरी तक चुनाव करवाए जा सकते हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर ने विधानसभा में ही यह चुनौती दी थी कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता। ये लोग सुबह 6:00 बजे ही राज्यपाल के पास पहुंच गए, हम तो गए नहीं। हमारी सरकार प्रदेश की जनता और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आज भी चल रही है।

आपदा प्रबंधन एक्ट जैसे ही हटेगा, पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे
मुख्यमंत्री बोले- जयराम ठाकुर आज भी कह रहे हैं कि पहली कैबिनेट में इस सरकार के फैसलों की समीक्षा करेंगे। लेकिन पहली कैबिनेट 2027 में होगी या 2028 में, यह किसी को पता नहीं है। अभी दो साल का समय सरकार का शेष है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता की सेवा के लिए आए हैं। हम आज की सोचकर काम करते हैं। जिस भी पद पर रहा हूं, लंबे समय तक रहा हूं। आगे-आगे देखते जाइए, होता है क्या। सीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन एक्ट जैसे ही हटाएंगे, वैसे ही पंचायत चुनाव कराएंगे।  नई पंचायतों का पुनर्गठन चल रहा है। कुछ नई पंचायतें बननी हैं। नाै-नाै आबादी की भी कुछ पंचायतें हैं।  भाजपा सरकार ने भी अपने समय में नई पंचायतें बनाई हैं। भाजपा क्या माइनस 40 डिग्री में चुनाव करवाना चाहती है। चुनाव में वोट प्रतिशत भी तो 80 फीसदी होना चाहिए। राज्य निर्वाचन आयोग पर भी आज के बाद हिमाचल प्रदेश में लागू आपदा प्रबंधन के प्रावधान लगेंगे। आपदा प्रबंधन एक्ट जैसे ही हटेगा, पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed