सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Panchayat Election: Voting to be held in three phases across Sirmour's 273 Panchayats; read the full schedu

HP Panchayat Election: सिरमौर की 273 पंचायतों में तीन चरणों में होगा मतदान, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला सिरमौर के आठ विकासखंडों की 273 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव को लेकर मतदान होंगे। इसमें 14 नई पंचायतों को भी शामिल किया गया है। 

HP Panchayat Election: Voting to be held in three phases across Sirmour's 273 Panchayats; read the full schedu
हिमाचल पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग की घोषणा के बाद पंचायतों के चुनाव को लेकर मैदान सज गया है। जिला सिरमौर के आठ विकासखंडों की 273 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव को लेकर मतदान होंगे। इसमें 14 नई पंचायतों को भी शामिल किया गया है। तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य और पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना आयोग ने जारी की है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने बताया कि सिरमौर में पंचायतों के चुनावों को लेकर तीनों चरण तय कर दिए गए हैं।

Trending Videos

विकासखंड नाहन
विकासखंड नाहन की बात करें तो यहां 8 ग्राम पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें प्रथम चरण में कुल 10 पंचायतों त्रिलोकपुर, कालाअंब, बिक्रमबाग, नलका, पलियों, चकली, धगेड़ा, रामाधौन, नेहली देहरा और नाहन-2 में मतदान होगा। द्वितीय चरण में 9 पंचायतों बरमा पापड़ी, बनकला, मोगीनंद, मात्तर, सलानी कटोला, क्यारी, पंजाहल, सैन की सेर और बनेठी में मतदान होगा। जबकि तृतीय चरण में भी 9 पंचायतों कौलांवालाभूड़, सतीवाला, सैनवाला, देवनी, नागल सकेती, देवका पुडला, नवनी, नाहन और सुरला में मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब विकासखंड में इन पंचायतों को किया गया है शामिल
सिरमौर जिले के सबसे बड़े विकासखंडों में से एक, पांवटा साहिब में कुल 49 ग्राम पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया को तीन चरणों में संपन्न होगी। यहां प्रथम चरण में सबसे अधिक 17 पंचायतों के 135 वार्डों में मतदान होगा। इसमें पातलियों, धौलाकुआं, भगानी, रामपुर भारापुर, कोलर, मानपुर देवड़ा, कुंजा, परदुनी, मेलियों, भडाणा, अजोली, हरिपुरखोल, राजपुर, बनौर, टोरू डांडा आंज, भायला और पल्होडी को शामिल किया गया है। द्वितीय चरण में 16 पंचायतों के 124 वार्डों को कवर किया जाएगा। इसमें भाटांवाली, माजरा, गोरखूवाला, पुरुवाला, कुन्डियों, डोबरी सालवाला, नवादा, बियास, सैनवाला मुबारकपुर, गुरूवाला सिंहपुरा, शिवपुर, टोकियों, डांडा, शिवा, खोदरी और नेगटा पंचायतों को शामिल किया गया है। तृतीय चरण में 16 पंचायतों के 116 वार्डों में चुनाव होंगे। इसमें अमरकोट, पिपलीवाला, मुगलांवाला करतारपुर, बद्रीपुर, जामनीवाला, निहालगढ़, फूलपुर, मिश्रवाला, कयारदा, भंगारनी, बहराल, फतेपुर, कांडेला अद्वैद, अंबोया, गोगर अदैन और भरली आग़रो को शामिल किया गया है।

राजगढ़ विकासखंड में पहले चरण में 12 पंचायतों में होगा मतदान
विकासखंड राजगढ़ में प्रथम चरण में कुल 12 पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें टाली भुज्जल, देओठी मझगाँव, कोटला बांगी, कडोली दोची, नेहार्टी बघोट, शिलंजी, ठैना बसोत्री, दहन, छोगताली, नेहरपाब, कथली भरण और हाब्बन में मतदान होगा। द्वितीय चरण में 11 पंचायतों मातल बखोग, कुडू लवाना, रानाघाट, धानाच मानवा, शाया सनौरा, करगानू, भानत, बोहल टालिया, दीदग, कोठिया लज्जर और डिंबर में मतदान होगा। वहीं, तृतीय चरण में 11 पंचायतों कोटी पधोग, डिब्बर, नई नेटी, जाडोल टपरोली, चंदोल, सेर जगास, नेरी कोटली, शलाना, भुइरा, टिक्कर और थोड निवाड़ में मतदान होगा।

राजगढ़ विकासखंड में पहले चरण में 12 पंचायतों में होगा मतदान
विकासखंड राजगढ़ में प्रथम चरण में कुल 12 पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें टाली भुज्जल, देओठी मझगाँव, कोटला बांगी, कडोली दोची, नेहार्टी बघोट, शिलंजी, ठैना बसोत्री, दहन, छोगताली, नेहरपाब, कथली भरण और हाब्बन में मतदान होगा। द्वितीय चरण में 11 पंचायतों मातल बखोग, कुडू लवाना, रानाघाट, धानाच मानवा, शाया सनौरा, करगानू, भानत, बोहल टालिया, दीदग, कोठिया लज्जर और डिंबर में मतदान होगा। वहीं, तृतीय चरण में 11 पंचायतों कोटी पधोग, डिब्बर, नई नेटी, जाडोल टपरोली, चंदोल, सेर जगास, नेरी कोटली, शलाना, भुइरा, टिक्कर और थोड निवाड़ में मतदान होगा।

ददाहू की 9 पंचायतों में पहले चरण में होगा मतदान
विकासखंड ददाहू में प्रथम चरण में कुल 9 पंचायतों के 53 वार्डों में मतदान होगा। इसमें मालगी, भंरागबनेडी, कांडोकांरर, पराड़ा, महीपुर, कोटि धीमान, छाउभोगर, नेहरस्वार और ददाहू पंचायतें शामिल हैं। द्वितीय चरण में भी 9 पंचायतों के 49 वार्डों को कवर किया जाएगा। इसमें छछेती, मधाना, बिरला, कोटलामोलर, कमलाड़, खुड्द्रविल, चाड़ना, पनार और जामूकोटि पंचायतें शामिल हैं। तृतीय चरण में 8 पंचायतों के 44 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। इसमें भनतहल्दवाड़ी, कटवाड़ीवागडत, थानाकसोगा, बगड़, कटाह शितला, जरग, भाटगढ़ और खालाक्यार को शामिल किया गया है।

संगड़ाह विकासखंड की 13 पंचायतों में पहले चरण में होगा मतदान
विकासखंड संगड़ाह में प्रथम चरण मेें कुल 13 पंचायतों को शामिल किया गया है, जिनमें कुल 73 वार्ड हैं। इसमें दना घाटों, बौनल काकोग, लुधियाना, सैंज, सांगना, शिवपुर, गेहल, बडोल, लाना चेंटा, शामरा, भुतली मानल, पुनरधार और नौहराधार को शामिल किया गया है। द्वितीय चरण में भी 13 पंचायतों के कुल 71 वार्डों में मतदान होगा। इसमें गनोग, मैना घड़ेल, भौण कड़ियाना, अंधेरी, गत्ताधार, घांदूरी, भल्लोना, टिक्करी दासकना, चोकर, भट्टन भजोंद, सेर टंडुला, भरारी और चरना को शामिल किया गया है। वहीं, तृतीय चरण में 13 पंचायतों के 69 वार्डों को कवर किया जाएगा। इसमें राजना, संगड़ाह ग्रामीण, रेड़ली, रंफुआ जबड़ोग, कुफ्फर केंथू, दिउड़ी खड़ाहन, सताहन, बियोंग टटवा, देवना, लाना पालर, गवाही, देवा मानल और भवाई को शामिल किया गया है।

शिलाई में 13 पंचायतों में पहले चरण में होगा मतदान
विकासखंड शिलाई में प्रथम चरण में कुल 13 पंचायतों में मतदान होगा। इनमें जारवा जुनेली, डाहर, लानी बोराड़, नया पंजोद, झकंडो, धारवा, नावना भटवाड़, बेला, कुन्हाट, गवाली, कोटी उतरौ, क्यारी गुंडाह और शिलाई को शामिल किया गया है। द्वितीय चरण में 12 पंचायतों को कवर किया गया है। इसमें अजरोली, पनोग, नैनीधार, हल्लाह, कांडो भटनोल, द्राबिल, बांदली, चमरा मोहराड़, पाब मानल, नया, बांबल और बकरास शामिल हैं। वहीं, तृतीय चरण में 12 पंचायतों में मतदान होगा। इसमें रास्त, कोटी बौंच, शंखोली, लोजा मानल, बाली कोटी, शिरी क्यारी, सियासु, मानल, अश्याडी, मिल्लाह, बिंदला दिगवा और कोटा पाब पंचायतें शामिल हैं।

पच्छाद की 11 पंचायतों में पहले चरण में होगा मतदान
विकासखंड पच्छाद में प्रथम चरण में कुल 11 पंचायतों के 69 वार्डों में मतदान होगा। इसमें टिक्करी कुठार, सुरला जनोट, बनाह थ्रिन्नी, लाना भल्टा, नेरी नावन, मानगढ़, नैना टिक्कर, कोटला पंजोला, शाडिया, दाड़ो देवरिया और धरोटी पंचायतें शामिल हैं। द्वितीय चरण में 12 पंचायतों के 66 वार्डों को कवर किया जाएगा। इसमें बनी बखोली, काटली, बजगा, लाना बांका, वासनी, धार टिक्करी, सराहां, डिलमन, महलोग लाल टिक्कर, कोटला बड़ोग, शीना और बनोना पंचायतें शामिल हैं। वहीं, तृतीय चरण में 12 पंचायतों के 62 वार्डों में चुनाव संपन्न होंगे। इसमें कठाड़, जामन की सेर, बागथन, डिंगर किन्नर, चमेंजी, जयहर, वासा पशोग, सादनाघाट, सिरमौरी मंदिर, द्राबली, दीद घलूत और नारग पंचायतें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed