Bengal Chunav Result 2026: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- ईवीएम को कोई भी कर सकता है हैक
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि ईवीएम मशीन को कोई भी कहीं भी हैक कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में चुनावी परिणाम आने के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सीएम सुक्खू ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को कोई भी कहीं भी हैक कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2014 में जिस तरह से लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में वोटिंग परसेंटेज रही। उस समय भी उन्होंने सवाल खड़े किए थे। कांग्रेस को काफी कम वोट पड़े और यह संभव नहीं था कांग्रेस को केवल 20 परसेंट वोट पड़े। इससे शंका पैदा हो जाती है।
उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी ने पोलराइजेशन की है और टीएमसी की 15 साल की एंटी इनकम्बेंसी का फायदा उठाया है। आने वाले समय में कांग्रेस बंगाल में कम बैक करेगी और कांग्रेस का ही भाजपा के साथ सीधा मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में 49 साल से कांग्रेस सत्ता में नहीं है और केरल में कम बैक किया है और वहां पर कांग्रेस अपना सरकार बनाने जा रही है।
भाजपा द्वारा कांग्रेस की 10 गारंटी पर उठाए जा रहे सवालों पर भी मुख्यमंत्री ने पलटवार किया ।उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 गारंटियों को पूरा कर दिया है 15 सो रुपए महिलाओं को दिया जा रहा है और कुछ जिलों में महिलाओं को 15 सौ दे रहे है और जिनकी आय 2 लाख से कम है उन्हीं को यह दिया जा रहा है। अभी डेढ़ साल सरकार को है अन्य जिलों में भी दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा अब भाजपा के कार्यकर्ताओं और विधायकों की पत्नियों को तो नहीं दे सकते हैं। ये तो आम आदमी को ही मिलेगा जिसकी आय दो लाख से कम होगी
मुख्यमंत्री ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और नगर निगम चुनाव में इसे मुद्दा बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गैस के दामों में वृद्धि से सबसे ज्यादा असर शहरी क्षेत्र में होगा ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग चूल्हे पर भी खाना बना लेते हैं लेकिन शहरी क्षेत्र में लोग गैस पर ही निर्भर रहते हैं ऐसे में जो नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं तो लोग इस बात को ध्यान रखेंगे कि इनकी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है इसके अलावा जो आरडीजी बंद की गई है उसको लेकर भी कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी।