Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Shimla: Himachal Government Sanskrit Teachers' Council Steps Forward on Shastri Recruitment Dispute; Advises Raising Demands and Objections at the Appropriate Forum
{"_id":"69f85a689a3cb51d8205f7e2","slug":"video-shimla-himachal-government-sanskrit-teachers-council-steps-forward-on-shastri-recruitment-dispute-advises-raising-demands-and-objections-at-the-appropriate-forum-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: शास्त्री भर्ती विवाद पर अब हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद आया सामने, अपनी मांगें और आपत्तियां उचित मंच पर उठाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शास्त्री भर्ती विवाद पर अब हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद आया सामने, अपनी मांगें और आपत्तियां उचित मंच पर उठाने की सलाह
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:05 PM IST
Link Copied
शास्त्री भर्ती विवाद पर अब हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद भी सामने आया है। परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष कमलकांत गौतम ने शास्त्री बेरोजगार संघ को अपनी मांगें और आपत्तियां उचित मंच पर उठाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि परिषद् संस्कृत, संस्कृति और संस्कृत विद्यालयों को बचाने के लिए कार्य कर रही है तथा शास्त्रियों की हर जायज मांग को सरकार के समक्ष उठाने के लिए तैयार है। अगर शास्त्री वर्ग की कोई मांग है तो परिषद उनके साथ खड़ी है, लेकिन अधिकारियों पर व्यक्तिगत आरोप लगाने से बात नहीं बनेगी। गौरतलब है कि वहीं, हाल ही में शास्त्री भर्ती प्रक्रिया को लेकर बेरोजगार अभ्यर्थियों का आरोप है कि पांच वर्षीय शास्त्री डिग्री धारकों को दरकिनार कर बीए और एमए संस्कृत अभ्यर्थियों को भर्ती में मौका दिया गया। संघ का दावा है कि 191 पदों में से केवल 40-50 वास्तविक शास्त्री डिग्री धारकों का चयन हुआ है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में पात्रता मानकों और कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी के आरोप भी लगाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।