फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Police Recruitment: Five-year age relaxation for Home Guard personnel in Himachal Police recruitment.

HP Police Recruitment: हिमाचल पुलिस भर्ती में होमगार्ड जवानों को आयु सीमा में पांच साल की छूट

Tue, 11 Aug 2026 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 07:33 PM IST
सार

 पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर पुलिस भर्ती में इच्छुक होमगार्ड जवानों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष से बढ़ाकर 33 वर्ष कर दी गई है। 

विज्ञापन
HP Police Recruitment: Five-year age relaxation for Home Guard personnel in Himachal Police recruitment.
हिमाचल पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे होमगार्ड जवानों को आयु सीमा में पांच साल की छूट की बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर पुलिस भर्ती में इच्छुक होमगार्ड जवानों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष से बढ़ाकर 33 वर्ष कर दी गई है।

विज्ञापन

होमगार्ड जवानों ने मुख्यमंत्री से मिलकर इसका आग्रह किया था। पिछले लंबे समय से पुलिस में ऐसी भर्ती नहीं होने के कारण कई होमगार्ड जवान निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके थे। सरकार ने होमगार्ड जवानों को पुलिस भर्ती में शामिल होने का अवसर देने के लिए आयु सीमा में यह राहत प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। सरकार ने युवाओं की इस पुरानी मांग को पूरा करते हुए उन्हें पुलिस भर्ती में अवसर प्रदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed