सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Jairam Thakur said: "We knew the results; that is why the cm was running away from the elections.

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- नतीजे जानते थे, इसलिए चुनाव से भाग रहे थे मुख्यमंत्री

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनाव करवाने पड़े। चुनाव के दौरान भी उन्होंने आदर्श चुनाव संहिता की धज्जियां उड़ाने की पूरी कोशिश की। मतदाताओं को लुभाने के हरसंभव प्रयास किए। 

HP Politics: Jairam Thakur said: "We knew the results; that is why the cm was running away from the elections.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव के परिणाम जानते थे, इसी कारण वह चुनाव से भाग रहे थे। जितना हो सका, उन्होंने चुनाव टालने की उतनी कोशिश की, लेकिन उनकी एक भी चाल कामयाब नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनाव करवाने पड़े। चुनाव के दौरान भी उन्होंने आदर्श चुनाव संहिता की धज्जियां उड़ाने की पूरी कोशिश की। मतदाताओं को लुभाने के हरसंभव प्रयास किए। लेकिन मुख्यमंत्री का झूठ पूरे देश और प्रदेश में बेनकाब हो चुका है। जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जनादेश देने, नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा करने के लिए सभी प्रदेशवासियों का आभार जताया।

Trending Videos

चुनाव के परिणाम पूरे प्रदेश के सामने हैं। कांग्रेस की ऐतिहासिक हार हुई है। मुख्यमंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्री और मंत्री तक अपने हलके, अपनी पंचायत, अपने इलाके में जनता की ओर से नकार दिए गए। जिला परिषद के चुनाव में मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस से ज्यादा वोट लिए। पूरे प्रदेश में इसी तरह की स्थिति रही। नगर निगम में भाजपा का वर्चस्व रहा। जिला पंचायत और ब्लॉक समिति के चुनाव में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को प्रदेश के लोगों ने आशीर्वाद और वोट दिए। प्रदेश के लोगों ने स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को 60 फीसदी से अधिक वोट देकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस के झूठ की हांडी एक बार चढ़ चुकी है, यह बार-बार नहीं चढ़ने वाली। विश्वास का संकट पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री की बात पर प्रदेश के लोग भरोसा नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ईमानदारी से प्रदेश हित में काम करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम बता रहे हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस ढूंढने से भी नहीं मिलेगी। जयराम ने एक बार फिर से कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर मुख्यमंत्री में इतनी असुरक्षा और अविश्वास की भावना क्यों घर कर गई है? प्रदेश में स्थायी मुख्य सचिव की नियुक्ति से वह क्यों कतरा रहे हैं? व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था का मजाक क्यों बना रहे हैं?

विज्ञापन

कांग्रेस सरकार खो चुकी है जनता का विश्वास : अनुराग

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव के परिणामों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जनता का स्पष्ट जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर से आए परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। जिला परिषद चुनावों में 19 सीटों में से कांग्रेस महज एक सीट जीत पाई, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 15 सीटों पर विजय प्राप्त की और अन्य सीटों पर भी कांग्रेस को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री के गृह जिले में उनकी पार्टी का इतना कमजोर प्रदर्शन जनता की नाराजगी का स्पष्ट संकेत है। पंचायत समिति चुनावों के परिणाम भी कांग्रेस सरकार विफल रही। हमीरपुर जिले की कुल 119 पंचायत समिति सीटों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 80 सीटों पर विजय हासिल की, जबकि कांग्रेस महज 32 सीटों तक सिमट गई। सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। उन्होंने कहा कि लगभग दो-तिहाई सीटों पर भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि जनता ने विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अनुराग ठाकुर ने भाजपा समर्थित सभी विजयी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों को बधाई दी और कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed