सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Model Code of Conduct Lifted in the State; Transfers and Appointments Can Now Take Place

Himachal: प्रदेश में आचार संहिता समाप्त, अब हो सकेंगे तबादले और नियुक्तियां

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश में पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेशभर में लागू आदर्श आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 

Himachal: Model Code of Conduct Lifted in the State; Transfers and Appointments Can Now Take Place
हिमाचल निर्वाचन आयोग। - फोटो : ईसी
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेशभर में लागू आदर्श आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग हिमाचल की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी की गई। अब विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। सरकारी कर्मचारियों के तबादले और नई नियुक्तियां भी हो सकेंगे। 6 जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक में अब सरकार जनहित के फैसले ले सकेगी राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची ने कहा कि 21 अप्रैल और 27 अप्रैल को जारी विभिन्न अधिसूचनाओं के माध्यम से पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू की गई थी।

Trending Videos

 

अब स्थानीय निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने और अधिकांश परिणाम संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से घोषित किए जाने के बाद आचार संहिता हटाने का निर्णय लिया गया है। अधिसूचना के अनुसार अब प्रदेश में विकास कार्यों, सरकारी घोषणाओं और प्रशासनिक निर्णयों पर चुनाव आचार संहिता से जुड़े प्रतिबंध लागू नहीं रहेंगे। इससे लंबित सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को गति मिलने की संभावना है। राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि इस अधिसूचना की प्रतियां राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, पुलिस विभाग, उपायुक्तों, जिला पंचायत अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed