सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Jairam Thakur Says: Sukhu Govt Bent on Destroying 'Him Care'

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- हिम केयर का जीवन लेने पर उतारू सुक्खू सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

जयराम ठाकुर ने देव विष्णु मतलोड़ा और देवी दुलासन के नवनिर्मित रथों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत कर शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। 

HP Politics: Jairam Thakur Says: Sukhu Govt Bent on Destroying 'Him Care'
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिम केयर योजना ने 11 लाख रुपये से ज्यादा लोगों का अब तक इलाज इस योजना से हुआ है। लाखों लोगों को इस योजना ने जीवन दिया है लेकिन अब व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार हिम केयर का जीवन लेने पर उतारू है।

Trending Videos

दुख की बात है कि सरकार ब्लैकमेलिंग पर उतर आई है और तमाम तरीके की साजिशें करके वह हिम केयर को बदनाम कर रही है। योजना को तबाह करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। जयराम शुक्रवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के शंकर देहरा में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने वृद्धावस्था, दिव्यांगता और सहारा पेंशन पा रहे लोगों की पेंशन रोकी। किसी न किसी बहाने से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जब सरकार ने संवेदनहीनता दिखाते हुए सहारा पेंशन पा रहे लोगों को मृत घोषित कर पेंशन रोक दी।

अभी तक कुछ ही मामले सामने आए हैं, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या हजारों में है, जिनकी किसी न किसी बहाने सामाजिक सुरक्षा की पेंशन बंद कर दी गई है। शुक्रवार को हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देव परंपराओं का अनूठा संगम सराज विधानसभा क्षेत्र के शंकर देहरा स्थित नारठी में देखने को मिला। जयराम ठाकुर ने देव विष्णु मतलोड़ा और देवी दुलासन के नवनिर्मित रथों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत कर शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इस विरासत को संजोकर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed