सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp Road accident: Tourist vehicle falls into Parvati River from Bhuntar-Manikaran road.

Himachal: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग से पार्वती नदी में गिरा पर्यटक वाहन, हादसे में एक की माैत, चार घायल

अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

कुल्लू जिले में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास एक पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में तीन पर्यटकों की मौत की प्रारंभिक सूचना है।

hp Road accident: Tourist vehicle falls into Parvati River from Bhuntar-Manikaran road.
भुंतर-मणिकर्ण मार्ग से पार्वती नदी में गिरा पर्यटक वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास एक पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक घायल को गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया है। दो घायलों का उपचार हरिहर अस्पताल में चल रहा है और एक महिला को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। 



जानकारी के अनुसार पर्यटक वाहन मणिकर्ण से भुंतर की तरफ जा रहा था और सरसाड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पार्वती नदी किनारे जा पहुंचा।  एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू की। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed