सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda says modi government 12 years brought new development speed to himachal

Himachal News: जगत प्रकाश नड्डा बोले- मोदी सरकार के 12 वर्षों में हिमाचल को मिली विकास की नई रफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 12 Jun 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

शिमला में आयोजित भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर, मेडिकल कॉलेजों, राष्ट्रीय राजमार्गों और जनकल्याणकारी योजनाओं ने हिमाचल प्रदेश में विकास की नई रफ्तार दी है।

jp nadda says modi government 12 years brought new development speed to himachal
जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' अभियान के अंतर्गत शिमला में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों को भारत के इतिहास में स्वर्णिम बताते हुए कहा कि ये वर्ष विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाले परिवर्तनकारी कालखंड रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को विकास की नई रफ्तार मिली है, विशेषकर सड़क, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

हिमाचल की बदली तस्वीर: एम्स, मेडिकल कॉलेज और राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण
जगत प्रकाश नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि एम्स बिलासपुर, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से हिमाचल प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं ने न केवल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया है, बल्कि कनेक्टिविटी में भी अभूतपूर्व सुधार किया है, जिससे प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों तक विकास पहुंचा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव: जल जीवन मिशन, उज्ज्वला और प्रधानमंत्री आवास योजना
नड्डा ने जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के लाखों परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की है, रसोई गैस कनेक्शन प्रदान कर महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है, और करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। हिमाचल प्रदेश में भी इन योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में परिवार लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन

विकसित भारत की मजबूत नींव: 12 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार 4399 दिनों तक देश के प्रधान सेवक के रूप में कार्य करना एक नया कीर्तिमान है, जो 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आह्वान किए गए अमृतकाल में, वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव पिछले 12 वर्षों में रखी जा चुकी है।

राजनीतिक संस्कृति में बदलाव और जनविश्वास की मजबूती
नड्डा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश की राजनीति जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार से ग्रस्त थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस सोच को बदलते हुए राजनीति को सेवा, सुशासन और जवाबदेही का माध्यम बनाया। उन्होंने "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार 140 करोड़ भारतीयों की सरकार के रूप में कार्य कर रही है।

ऐतिहासिक निर्णय और जनता का अटूट विश्वास
उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण, तीन तलाक और सीएए जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख किया, जिन्होंने देश के भविष्य को बदला है। नड्डा ने कहा कि विकास, सुशासन और जनकल्याण के बल पर भाजपा को लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिला है, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और जनहितकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रमाण है।

आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, रक्षा और तकनीक में नए कीर्तिमान
पिछले 12 वर्षों में देश के आधारभूत ढांचे में आई क्रांति का उल्लेख करते हुए उन्होंने रेलवे के विद्युतीकरण में 200% की वृद्धि और हिमाचल प्रदेश में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का जिक्र किया। राष्ट्रीय राजमार्गों, सुरंगों, फोरलेन परियोजनाओं और आधुनिक परिवहन नेटवर्क ने देश की तस्वीर बदली है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 376 से बढ़कर 820 से अधिक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, जिसमें हिमाचल में चंबा, हमीरपुर, नाहन में मेडिकल कॉलेज और बिलासपुर में एम्स की स्थापना शामिल है, एक मील का पत्थर साबित हुई है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, रक्षा निर्यात में 5700% की वृद्धि, और तकनीक के क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफलता, गगनयान मिशन की तैयारी, डिजिटल इंडिया, वंदे भारत ट्रेनें, आधुनिक एयरपोर्ट और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क भारत के नए आत्मविश्वास की पहचान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed