सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain in several areas, including Shimla; risk of flash floods in these districts over the ne

Himachal Weather: कई भागों में बारिश, अगले 24 घंटों के लिए अचानक बाढ़ का जोखिम; इतने दिन बरसेंगे बादल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के कई भागों में बीते 24 घंटों से बारिश का दाैर जारी है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। 

Himachal Weather: Rain in several areas, including Shimla; risk of flash floods in these districts over the ne
सोलन में झमाझम बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीते 24 घंटों से बारिश का दाैर जारी है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। माैसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ वाटरशेड और आसपास के इलाकों में अचानक बाढ़ का जोखिम हो सकता है। आज कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमाैर में आज अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। शिमला में हल्की बारिश दर्ज की गई। सोलन में करीब ढाई बजे अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश का क्रम शुरू हुआ। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।



कहां कितनी बारिश, न्यूनतम तापमान

बीते 24 घंटों के दाैरान कसौली में 105.0, धर्मपुर 86.6, धौलाकुआं 43.5, पालमपुर 40, सोलन 34.6, जोत 30.0, सराहन 30, नाहन 26.7, पांवटा साहिब 25.2, शिमला 20.0 व नारकंडा में 20.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में न्यूनतम तापमान 28.0, सुंदरनगर 36.8, भुंतर 36.0, कल्पा 21.5, धर्मशाला 34.0, ऊना 44.0, नाहन 32.8, केलांग 21.0, पालमपुर 32.0, सोलन 34.0, मनाली 27.5, कांगड़ा 37.0, मंडी 37.2, बिलासपुर 40.0, डलहाैजी 27.9, जुब्बड़हट्टी 32.0, कुफरी 22.9, कुकुमसेरी 20.6 , बरठीं 35.8, पांवटा साहिब 37.0, ताबो 24.0 व सराहन में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 और 13 जून को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 14, 15, 16, 17 और 18 जून को  कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दाैरान ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 4-5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed