सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Summer Festival: Gurnam Bhullar Sets Stage Ablaze Despite Heavy Rain

Shimla Summer Festival: बारिश में भी नहीं थमा उत्साह, गुरनाम भुल्लर के गीतों पर रिज मैदान में जमकर झूमे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 12 Jun 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

झमाझम बारिश के बावजूद अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने अपने लोकप्रिय गीतों से समा बांध दिया। रिज मैदान में हजारों दर्शक बारिश में भीगते हुए देर रात तक भांगड़ा और डांस करते रहे। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla Summer Festival: Gurnam Bhullar Sets Stage Ablaze Despite Heavy Rain
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बारिश के बीच नाचते लोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर के नाम रही। भुल्लर ने पंजाबी गानों पर जमकर धमाल मचाया। उन्होंने तेरी गुट्ट नूं कड़ा सरदारनिए, डायमंड दी झांजर पा देयांगे...गाना सुनना शुरू ही किया तो रिज मैदान में उमड़ी भीड़ ने बारिश के बीच डांस शुरू कर दिया। बारिश भी ग्रीष्मोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या का रंग फीका नहीं कर सकी। लोग बारिश में भीगते रहे और पंजाबी गानों पर नाचते तथा भांगड़ा डालते रहे। गायक ने एक से बढ़कर पंजाबी गाने सुनाकर समा बांधा। चौथी संध्या में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्टार कलाकार से पहले स्थानीय और नामी गायकों ने लोगों का मनोरंजन किया। 

रात 8:45 बजे पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने मंच संभाला। जैसे ही वह मंच पर आए वैसे ही जमकर मेघ बरसना शुरू हो गए। उन्होंने जिंदगी हसीन, झल्ला जेया मैं तू वी झल्ली, असी तैंनू प्यार नी करदे, इश्क तुर्के आया मेरे बूहे ते, मुंडा करदा कनाडा विच नौकरी, साढ़े शौक किताबा दें, असी गल्ला करदे नी समेत कई गानों से लोगों को नाचने पर मजबूर किया। वहीं शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मशहूर पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय की जोड़ी धमाल मचाएगी। अंतिम सांस्कृतिक संध्या रात 12:00 बजे तक रहेगी। इसके अलावा राजधानी के झांसी पार्क में चल रहे शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव  के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तीन महिला स्टॉल संचालकों को विजेता चुना जाएगा। इसमें महिला स्टॉल संचालकों ने अपने पहाड़ी पकवानों का प्रदर्शन किया। विजेताओं का चयन कई महत्वपूर्ण पैमानों पर आधारित होगा। इनमें जिन स्टॉलों पर पर्यटकों और सैलानियों की ज्यादा भीड़ रही उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।  स्वच्छता के उच्च मानकों पर खरी उतरने वाली महिलाओं को भी प्राथमिकता मिलेगी। पहले स्थान पर आने वाली महिला को 51,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। 
विज्ञापन

लोगों को पुलिस ने मारे धक्के
बारिश से बचने के लिए लोग टेंट में जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने मंच के पास एकत्र लोगों को धक्का दे दिया। इससे बारिश में अचानक अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। इससे काफी पर्यटकों और लोगों को परेशानी हुई। भीड़ के बीच पुलिस ने दो ही एंट्री पॉइंट रखे थे, बाकी सभी को बंद कर दिया। इससे लोग इधर-उधर भटकते रहे। पुलिस ने केवल स्कैंडल पॉइंट और रानी झांसी की ओर से ही एंट्री रखी। इससे चेकिंग एरिया में लोगों की कतारें लग गई।


 

शहर में आज होगी हेलीकॉप्टर जॉय राइड
ग्रीष्मोत्सव के दौरान हेलीकॉप्टर जॉय राइड का भी आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे डीसी शिमला के फेसबुक पेज पर हेलीकॉप्टर जॉयराइड के लिए पंजीकरण लिंक और अन्य जानकारी साझा की जाएगी। इसके माध्यम से इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण करवा सकते हैं। लिमिटेड राइड्स ही उपलब्ध होंगी। ऑकलैंड टनल ही पिकअप पॉइंट होगा और वहीं ड्रॉप ऑफ पॉइंट। 8 से 10 मिनट की राइड में पंजीकृत व्यक्तियों को शिमला सेवन हिल्स का चक्कर लगवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed