सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hppsc medical officer result 162 candidates selected himachal pradesh

HPPSC Result: 162 मेडिकल ऑफिसरों का चयन, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया अंतिम परिणाम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 12 Jun 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर 162 अभ्यर्थियों का चयन किया है। पूर्व सैनिक आश्रित श्रेणी में पात्र उम्मीदवार न मिलने पर 42 पद अन्य संबंधित श्रेणियों से भरे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

hppsc medical officer result 162 candidates selected himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए (जॉब ट्रेनी) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने कुल 232 विज्ञापित पदों के विरुद्ध 162 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है, जबकि विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के 70 पद पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न होने के कारण रिक्त रह गए हैं। यहां देखें रिजल्ट



आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए 15 नवंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत 22 फरवरी 2026 को स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) आयोजित किया गया। 16 मई 2026 को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 299 अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनैलिटी टेस्ट) के लिए चुना गया। पर्सनैलिटी टेस्ट 1 जून से 11 जून 2026 तक आयोजित किए गए, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


232 पदों में 162 की सिफारिश
आयोग ने सामान्य वर्ग के सभी 49 पद भर दिए हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के 14, अनुसूचित जनजाति के 7, अन्य पिछड़ा वर्ग के 20 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 12 पदों पर भी चयन किया गया है। वहीं वार्ड ऑफ एक्स-सर्विसमैन श्रेणी के 59 पद भी भरे गए हैं।
विज्ञापन


70 पद रिक्त रह गए
आयोग के अनुसार ऑर्थो फिजिकली हैंडीकैप्ड, एक्स-सर्विसमैन और वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर की कुछ श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुए। इसके चलते कुल 70 पद खाली रह गए। इनमें 18 पद यूआर (ऑर्थो फिजिकली हैंडीकैप्ड), 35 पद यूआर एक्स-सर्विसमैन, 2 पद एससी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर, 5 पद एससी एक्स-सर्विसमैन, 3 पद एसटी ऑर्थो फिजिकली हैंडीकैप्ड, 2 पद एसटी एक्स-सर्विसमैन, 2 पद ओबीसी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर और 3 पद ओबीसी एक्स-सर्विसमैन श्रेणी के शामिल हैं।

मेरिट में श्रेया वालिया प्रथम
जारी मेरिट सूची में श्रेया वालिया पहले स्थान पर रही हैं। दूसरे स्थान पर श्रेया चंदेल और तीसरे स्थान पर शगुन शर्मा हैं। सूची में रविकांत, शिवानी शर्मा, साक्षी ठाकुर, शुभांगी, आरती, दिव्या चौहान और राकेश कुमार सहित 162 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।

42 पद अन्य श्रेणियों से भरे
आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व सैनिक आश्रित श्रेणी में पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण 42 पदों को संबंधित अवशिष्ट श्रेणियों से भरा गया है। इनमें 24 पद सामान्य, 8 एससी, 5 एसटी और 5 ओबीसी श्रेणी के हैं। यह कार्रवाई प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है।

आयोग ने कहा है कि परिणाम उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। साथ ही किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में परिणाम में संशोधन का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed