फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP State Archives: Himachal's 219-year-old history now accessible with a single click; digitization of 1.7 mil

HP State Archives: अब एक क्लिक पर मिलेगा हिमाचल का 219 साल पुराना इतिहास, 17 लाख पन्नों का डिजिटलीकरण पूरा

Sat, 08 Aug 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

प्रदेश सरकार जल्द ही हिमाचल राज्य अभिलेखागार की अत्याधुनिक डिजिटल आर्काइव्स पोर्टल शुरू करने जा रही है जिसके माध्यम से वर्ष 1807 से जुड़े ऐतिहासिक अभिलेख, दुर्लभ पुस्तकें, गजेटियर, सेटलमेंट रिपोर्ट्स, पांडुलिपियां और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
HP State Archives: Himachal's 219-year-old history now accessible with a single click; digitization of 1.7 mil
हिमाचल राज्य अभिलेखागार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का 219 साल पुराना इतिहास व सांस्कृतिक विरासत अब डिजिटल रूप में दुनिया के सामने होगी। प्रदेश सरकार जल्द ही हिमाचल राज्य अभिलेखागार की अत्याधुनिक डिजिटल आर्काइव्स पोर्टल शुरू करने जा रही है जिसके माध्यम से वर्ष 1807 से जुड़े ऐतिहासिक अभिलेख, दुर्लभ पुस्तकें, गजेटियर, सेटलमेंट रिपोर्ट्स, पांडुलिपियां और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इससे शोधकर्ताओं, इतिहासकारों, शिक्षाविदों के साथ-साथ आम नागरिक भी प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन

राज्य अभिलेखागार की स्थापना 19 अप्रैल 1986 को हुई थी
ऐतिहासिक दस्तावेजों के दीर्घकालिक संरक्षण के उद्देश्य से विभाग ने केंद्र सरकार की केंद्रीय वित्तीय सहायता योजना के तहत केंद्र व राज्य सरकार की भागीदारी में पहले चरण में लगभग 17 लाख पृष्ठों का सफलतापूर्वक डिजिटलीकरण पूरा कर लिया है। डिजिटीकृत अभिलेख पूरी तरह सर्चेबल बनाए गए हैं जिससे आवश्यक दस्तावेजों को आसानी से खोजा जा सकेगा। हिमाचल राज्य अभिलेखागार की स्थापना 19 अप्रैल 1986 को प्रदेश की लिखित व दस्तावेजी धरोहर के संरक्षण के उद्देश्य से की गई थी। वर्तमान में यहां 30 हजार से अधिक ऐतिहासिक अभिलेख सुरक्षित हैं जिनका उपयोग देश-विदेश के शोधकर्ता वर्षों से अध्ययन और शोध कार्यों में करते आ रहे हैं। डिजिटल आर्काइव्स पोर्टल शुरू होने के बाद प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर तक सुरक्षित, सरल और व्यापक ऑनलाइन पहुंच सुनिश्चित होगी। इससे शोध, अध्ययन, दस्तावेजीकरण और ज्ञान के प्रसार को नई गति मिलेगी। साथ ही प्रदेश की अमूल्य ऐतिहासिक विरासत का दीर्घकालिक डिजिटल संरक्षण भी सुनिश्चित हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी विभाग करेगा पोर्टल का संचालन
डिजिटल आर्काइव्स पोर्टल का विकास डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग के सहयोग से किया जाएगा। विभागों के बीच हुए पत्राचार और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के बाद सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने डिजिटीकृत अभिलेखों को डीएमएस पोर्टल पर होस्ट करने की सहमति दे दी है। यही विभाग पोर्टल के होस्टिंग, संचालन, अनुरक्षण और भविष्य में आवश्यक उन्नयन की जिम्मेदारी भी निभाएगा।

विज्ञापन

बजट घोषणा के बाद मिली परियोजना को मंजूरी
वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के अनुरूप इस महत्वाकांक्षी परियोजना को राज्य सरकार से आवश्यक स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसके बाद विभाग की ओर से तैयार किया गया सर्चेबल डिजिटीकृत अभिलेखीय डाटा आईटी विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। -मोहन ठाकुर, सहायक निदेशक, हिमाचल राज्य अभिलेखागार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed