सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPRCA: Recruitment to be held for 28 Radiographer posts under JOA (IT); Selection Commission invites applicati

HPRCA: अब जेओएआईटी के 351 रेडियोग्राफर के 28 पदों पर होगी भर्ती, चयन आयोग ने मांगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

आयोग ने पोस्ट कोड-26001 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए निदेशालय से 117 अतिरिक्त पदों को भरने की मांग की गई है। 

HPRCA: Recruitment to be held for 28 Radiographer posts under JOA (IT); Selection Commission invites applicati
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

 राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड-26001 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और पोस्ट कोड-26009 रेडियोग्राफर के पदों की संख्या बढ़ा दी है। आयोग ने पोस्ट कोड-26001 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए निदेशालय से 117 अतिरिक्त पदों को भरने की मांग की गई है। ऐसे में अब पोस्ट कोड-26001 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के कुल पद 351 हो गए हैं। पहले 234 पदो पर भर्ती की जानी थी। अब 117 पद और जोड़े गए हैं।

Trending Videos

इसमें सामान्य के 45, ईडब्ल्यूएस के 14, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) का एक, एसी(यूआर) के 23, एससी (आईआरडीपी) के चार, एससी(डब्ल्यूएफएफ) का एक, एसटी(यूआर) के चार, एसटी(आईआरडीपी) का एक, ओबीसी (यूआर) के 20, ओबीसी(आईआरडीपी) के चार पद अतिरिक्त जोड़े गए हैं। अब सामान्य के 129, ईडब्ल्यूएस के 44, सामान्य(डब्ल्यूएफएफ) के चार, एसी(यूआर) के 68, एससी(बीपीएल) के 13, एससी(डब्ल्यूएफएफ) के चार, एसटी (यूआर) के 13, एसटी (बीपीएल) के चार, ओबीसी (यूआर) के 59, ओबीसी (बीपीएल) के 13 पदों पर भर्ती होगी। वहीं, पोस्ट कोड 26009 रेडियोग्राफर के अब कुल 28 पद भरे जाएंगे। पहले 10 पदों पर भर्ती की जानी थी लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय से 18 अतिरिक्त पदों की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सामान्य के पांच, ईडब्ल्यूएस के चार, एसी (यूआर) का एक, एससी (आईआरडीपी) के दो, एससी (डब्ल्यूएफएफ) का एक, एसटी (आईआरडीपी) का एक, ओबासी (यूआर) का एक, ओबासी (आईआरडीपी) के तीन पद अतिरिक्त जोड़े गए हैं। अब कुल पदों में स्वास्थ्य विभाग में सामान्य (यूआर) के पांच, ईडब्ल्यूएस के चार, एसी (यूआर) का एक, एससी (आईआरडीपी) के दो, एससी (डब्ल्यूएफएफ) का एक, ओबासी(यूआर) का एक, ओबासी (आईआरडीपी) के तीन, सामान्य (डब्ल्यूईएक्सएम) के चार, एससी(डब्ल्यूईएक्सएम) का एक व मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च विभाग में सामान्य के तीन, एससी (यूआर) का एक, ओबीसी (यूआर) का एक पद भरा जाएगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि पोस्ट कोड 26001 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 117, पोस्ट कोड 26009 रेडियोग्राफर के 18 पद अतिरिक्त बढ़ाए गए हैं। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के कुल 351 पद और रेडियोग्राफर के 28 पद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed