सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPTU: Himachal Technical University examinations will begin on June 4

HPTU: 4 जून से शुरू होंगी हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
HPTU: Himachal Technical University examinations will begin on June 4
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर व संबंधित शिक्षण संस्थानों में चार जून से बीटेक, बी फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी सहित सभी स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) विषयों की सेमेस्टर व री-अपीयर परीक्षाएं शुरू होंगी। तकनीकी विवि ने परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक (अतिरिक्त कार्यभार) चिराग शर्मा ने बताया कि चार जून से चार जुलाई तक सुबह और सायं के सत्र में परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

Trending Videos


 

परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 39 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नियमित सेमेस्टर के 16373 और री-अपीयर के 12015 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा विशेष मौका जिन विषयों के अभ्यर्थियों को दिया गया है, उनकी संख्या 22 है। परीक्षा से संबंधित सभी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को लेकर शिक्षण संस्थानों को सूचित कर दिया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कोताही न हो, इस बारे में संबंधित शिक्षण संस्थानों को हिदायत दी गई है। परीक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed