फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU provided entrepreneurship development training.

Shimla News: एचपीयू के दिया उद्यमिता विकास प्रशिक्षण

Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU provided entrepreneurship development training.
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के बायोटेक्नोलॉजी इंक्यूबेशन सेंटर (बीआईसी-एचपीयू) में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और इच्छुक उद्यमियों सहित 31 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में वैधानिक, वित्तीय एवं विपणन संबंधी दक्षता को सुदृढ़ करना और उन्हें आत्मनिर्भर तथा संस्थागत रूप से मजबूत उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना था। प्रशिक्षण के पहले दिन का शुभारंभ बायोटेक्नोलॉजी विभाग के नोडल अधिकारी और नाइटकॉन टीम द्वारा किया गया। सेंटर के प्रभारी डॉ. रवि कांत ने उद्यमशील मानसिकता, बाजार की मांग, लागत गणना और वित्त के स्रोतों की जानकारी दी। एचपीएनएलयू की डॉ. ईशा शर्मा भागड़ा ने पंजीकरण, पैन-टैन-जीएसटी, आईपीआर और वैधानिक अनुपालनों के बारे में बताया। अंतिम दिन डॉ. दीपिका गौतम, गोपाल आर्य, एचपीयू के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और सेवानिवृत्त प्रो. अरविंद कुमार भट्ट और बीआईसी-एचपीयू प्रभारी डॉ. रवि कांत भाटिया ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article