सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU will promote green innovation and entrepreneurship.

Shimla News: हरित नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देगा एचपीयू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU will promote green innovation and entrepreneurship.
विज्ञापन
ईको थ्रीव ईनोवेशन के साथ किया एमओयू, दोनों संस्थान मिलकर तैयार करेंगे उत्पाद

विवि में ही होगा तैयार किए उत्पादों का इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने सतत विकास, हरित नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ईको थ्रीव इनोवेशन एलएलपी कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता विश्वविद्यालय की सततता एवं हरित ऊर्जा पहल को बढ़ावा देने के लिए किया है। कुलपति प्रो. महावीर सिंह की अध्यक्षता में यह करार हुआ है।

विवि प्रशासन के अनुसार ईको थ्रीव इनोवेशन एलएलपी प्रदेश की एक स्टार्टअप कंपनी है। कंपनी ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत चीड़ की पत्तियों से पर्यावरण अनुकूल उत्पाद विकसित किए हैं। अब कंपनी विवि के साथ मिलकर सतत विकास और हरित नवाचार को बढ़ावा देगी। कंपनी विवि के साथ मिलकर कई उत्पाद तैयार करेंगे। इसका उपयोग विवि में ही होगा। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह संतोष का विषय है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजक भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण है तथा एचपीयू ऐसे प्रयासों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय उद्योग और अकादमिक जगत के बीच मजबूत संबंध स्थापित कर अनुसंधान आधारित उद्यमिता तथा सतत तकनीकों को बढ़ावा देगा। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में विश्वविद्यालय अपने सेमिनारों, कार्यशालाओं, सम्मेलनों और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ सामग्रियों के उपयोग को प्राथमिकता देगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय हरित उद्यमों और स्टार्टअप को भी नए अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी, डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. हरि मोहन, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. रमेश ठाकुर सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed