{"_id":"69c9291fcbf1f8f48a07ba19","slug":"hpv-vaccination-of-girls-shimla-news-c-19-sml1002-697839-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 217 किशोरियों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 217 किशोरियों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 39 टीकाकरण केंद्र स्थापित, अगले चरणों में रफ्तार बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान रविवार से शुरू हो गया। अभियान के पहले दिन जिलेभर में कुल 217 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। हालांकि दिनभर हुई भारी बारिश और खराब मौसम के चलते अपेक्षित संख्या में लाभार्थी केंद्रों तक नहीं पहुंच सके जिससे टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही।
स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के लिए जिले में कुल 39 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक मेडिकल ऑफिसर सहित चार सहयोगी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कमला नेहरू अस्पताल, आईजीएमसी और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा मशोबरा, रामपुर, कुमारसैन, कोटखाई, चिड़गांव और नेरवा जैसे क्षेत्रों में भी टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं ताकि दूरदराज की किशोरियों को भी सुविधा मिल सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि पहले चरण में 4,370 किशोरियों का पंजीकरण किया गया है। खराब मौसम के बावजूद अभियान की शुरुआत संतोषजनक रही है। कई क्षेत्रों में बारिश और ठंड के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित रही जिससे उपस्थिति कम रहे।
अगला टीकाकरण सत्र 5 अप्रैल को
अगला टीकाकरण सत्र 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 90 दिन की अवधि के दौरान प्रत्येक रविवार को मॉपअप राउंड के तहत टीकाकरण जारी रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और अधिक किशोरियां टीकाकरण के लिए केंद्रों तक पहुंचेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को निर्धारित तिथियों पर टीकाकरण केंद्रों तक लेकर आएं ताकि समय रहते इस गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी केंद्रों पर वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता और कोल्ड चेन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
-- -
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अहम है एचपीवी वैक्सीन
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है, जो गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स में विकसित होता है। इसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण होता है, जो लंबे समय तक शरीर में रहने पर कोशिकाओं में असामान्य बदलाव पैदा करता है। शुरुआत में यह बीमारी बिना लक्षण के रहती है, लेकिन धीरे-धीरे असामान्य रक्तस्राव, कमर व पेल्विक दर्द, संभोग के दौरान दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण सामने आने लगते हैं। यदि समय पर जांच और उपचार न मिले तो यह कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है और जानलेवा साबित हो सकता है। एचपीवी वैक्सीन किशोरावस्था में लगने पर इस वायरस से सुरक्षा प्रदान करती है और भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देती है। यही कारण है कि इस टीकाकरण अभियान को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Trending Videos