सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Newly Constituted State Executive in Himachal Attempt to Accommodate Everyone Keeping

Himachal Congress: कांग्रेस की जंबो टीम: सबको साधने की कोशिश, हर खेमे का ख्याल

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 30 Mar 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने करीब डेढ़ साल बाद हिमाचल में कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी का एलान कर दिया है। कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Congress Newly Constituted State Executive in Himachal Attempt to Accommodate Everyone Keeping
विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, रामलाल ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

करीब डेढ़ साल बाद गठित हुई कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में सभी खेमों को अहमियत दी गई है। जातीय, क्षेत्रीय और पार्टी के विभिन्न खेमों में संतुलन साधने का प्रयास किया गया है। पंचायतों और नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले बनी कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है।

Trending Videos

कांग्रेस के 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की एक बड़ी फौज तैयार कर डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए हाईकमान ने एक बुनियाद भी बना ली है। नवनियुक्त उपाध्यक्षों में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, सतपाल रायजादा जैसे नेताओं को सक्रियता का इनाम मिला है। उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए नीरज भारती विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं, मगर वह विपक्ष पर भी खूब हमलावर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परसराम, चेतराम ठाकुर, अमित नंदा जैसे नेताओं पर भी उनकी निष्ठा के लिए भरोसा जताया गया है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी के पास पंचायत चुनाव का अनुभव रहा है।  इसके अलावा महासचिवों में विनोद जिंटा, यशपाल तनाईक जैसे युवा नेताओं को अध्यक्ष विनय कुमार के नजदीकी होने का लाभ मिला है। रामलाल ठाकुर और गंगूराम मुसाफिर जैसे वरिष्ठ नेताओं का भी ध्यान रखा गया है। हाईकमान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया है। उनके साथ कमेटी में मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, बावा हरदीप सिंह, नीरज नैय्यर, अनुराधा राणा जैसे सदस्य हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी में मंडी संसदीय क्षेत्र पर खास फोकस रहा है। मंडी से प्रकाश चौधरी, परसराम, चेतराम ठाकुर, चंद्रप्रभा नेगी, धर्मेंद्र धामी जैसे नेताओं को अहम जिम्मा सौंपा गया है।

सीएम समेत 6 पूर्व अध्यक्ष कार्यकारी समिति में
मुख्यमंत्री सुक्खू सहित छह पूर्व पार्टी अध्यक्षों को कार्यकारी समिति में नियुक्त किया गया है। सीएम सुक्खू कांग्रेस विधायक दल के नेता व मुख्यमंत्री की हैसियत से कमेटी में सबसे ऊपर हैं। वह पार्टी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षों में प्रतिभा सिंह, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर और कुलदीप कुमार भी इस कमेटी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed